Let’s travel together.

थ्री फेज लाइन के नंगे तार हादसे को दे रहे न्योता, झूलती लाइनों से हादसे का डर

0 146

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नरखेड़ा में फैला विद्युत लाइनों का झूलता जाल ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जमीन से मात्र तीन से चार फीट ऊंचाई पर झूल रहे थ्री फेज लाइन के नंगे तार हादसे को न्योता दे रहे है। झूलती लाइनों से हादसे का डर हमेशा बना रहता है ।

ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग के दावे के मुताबिक बिजली बराबर नहीं मिल रही है। कई स्थानों पर विद्युत केबल कटी-फटी पड़ी हुई है नंगे तार पुराने होने से बिजली आपूर्ति में बार-बार व्यवधान पैदा कर रही है। नरखेड़ा गांव में कर्मचारी द्वारा केवल सुधारी नहीं जा रही है जहां पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ हैैै वहां पर रहने बाले रामदयाल लोधी ने कर्मचारियों से कहा कि इस डीपी से अक्सर तार टूट कर गिर जाए करते हैं जिससे ट्रांसफार्मर के आसपास करंट फैलता है यहां 1 दिन की समस्या नहीं बल्कि रोजाना परेशान होना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी कर्मचारी ट्रांसफार्मर के पास लगी केबिल को नहीं सुधार रहे हैं सभी ग्राम वासियों ने कई बार बिजली विभाग में शिकायत की है इसके बावजूद भी नरखेड़ा गांव की केबल नहीं सुधारी गई नर खेड़ा गांव की केबल पूरी तरह से खराब हो गई है जिस कारण आए दिन बिजली की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं नर खेड़ा गांव में अक्सर बिजली कटौती होती रहती है जबकि दीवानगंज, अंबाडी और सेमरा गांव मैं बिजली रहती है मगर नर खेड़ा गांव में नहीं रहती है हम सब लोग बिजली विभाग जाते हैं तो बिजली विभाग के अफसर बेतुका बयान देते हैं अभी बारिश का समय है बारिश के मौसम में केवल में जगह-जगह से टूट चुकी है जिस कारण नरखेड़ा के ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी झेलना पड़ रही है ।

ग्रामीणों की मांग है कि नरखेड़ा की बिजली दीवानगंज गांव के फीडर से जोड़ी जाए जिससे हमें बिजली ज्यादा मिलेगी अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम आने वाले समय में भोपाल विदिशा 18 हाईवे पर चक्का जाम करेंगे हम 2 वर्षों से बिजली समस्या से जूझ रहे हैं कोई भी अधिकारी हमारी समस्या हल नहीं कर रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811