Let’s travel together.

अपनी पोलिंग पर ध्यान दें, 370 वोट बढ़ाना है-ज्योतिरादित्य सिंधिया

0 100

 

– गुना लोकसभा क्षेत्र के शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यालय का किया शुभारंभ

– बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र के साथ श्री सिंधिया ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को शिवपुरी में भाजपा के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को जोश बढ़ाते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में लग जाएं। अपनी पोलिंग पर ध्यान दें। प्रत्येक पोलिंग पर 370 वोट बढ़ाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता जमीन पर ध्यान देगा तो स्वाभाविक है कि इमारत भी अच्छी बनेगी। गुना- शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमें प्रत्येक पोलिंग पर ध्यान देना है। कार्यकर्ता इस पर ध्यान लगाए और पूरी ताकत से चुनाव जीतने के लिए लग जाएं। विधानसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र जैन सहित भाजपा की वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण और अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

एक-एक लाभार्थी से संपर्क करें कार्यकर्ता

भाजपा कार्यालय के शुभारंभ मौके पर श्री सिंधिया ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी से संपर्क करें। प्रत्येक बूथ के एक-एक मतदाता के पास पहुंचे और बीते सालों में जो विकास कार्य केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मदद से हुए हैं उसके बारे में बताएं। प्रत्येक लाभार्थी से संपर्क कर संकल्प दिलाया जाए कि उन्हें वोट डालने जाना है और देश को आगे बढ़ाना है।

बूथ जीता, चुनाव जीता का दिया मंत्र –

भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्प के साथ चुनाव में जाए। बूथ जीता, चुनाव जीता, मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प सभी लोग धारण करें। मोदी जी का साथ सबका विकास के साथ हमें काम करना है और लोकसभा चुनाव में पूरी मेहनत से चुनाव में जुट जाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811