Let’s travel together.

हिंद महासागर में बांग्लादेशी जहाज का अपहरण, भारतीय नौसेना ने दिया जवाब

0 86

हिंद महासागर में समुद्री डाकुओं का उपद्रव दिनों-दिनों बढ़ता जा रहा है. एक बार फिर मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया गया है. मोज़ाम्बिक के मापुटो बंदरगाह से संयुक्त अरब अमीरात के अल हमरियाह बंदरगाह जा रही बांग्लादेशी कार्गो बोट, एम वी अब्दुल्ला का समुद्री डाकुओं ने अपहरण लिया गया है. जहाज में लगभग 58,000 टन कोयला बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक कुछ सोमाली समुद्री डाकुओं ने कार्गो बोट का अपहरण किया है. यह घटना सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से लगभग 600 समुद्री मील पूर्व में हुई है.

जहाज बांग्लादेशी संगठन एसआर शिपिंग का है, जो चैटोग्राम स्थित कबीर स्टील एंड रेरोलिंग मिल ग्रुप (केएसआरएम) की सहयोगी कंपनी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बोट में 23 सदस्य सवार थे. बताया गया कि चालक दल के सदस्य जहाज के केबिन के अंदर सुरक्षित हैं जबकि समुद्री डाकुओं ने जहाज पर नियंत्रण कर लिया है.

चालक दल को बनाया बंधक

केएसआरएम के मीडिया सलाहकार मिजाबुल इस्लाम ने बताया कि चालक दल के सदस्यों को समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया था लेकिन वे केबिन के अंदर सुरक्षित थे. बांग्लादेश मर्चेंट मरीन ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन अनम चौधरी ने बताया कि चालक दल ने मदद मांगने के लिए एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा था, जिसमें कहा गया था कि वे भारी हथियारों और गोला-बारूद के साथ, समुद्री डाकुओं के साथ केबिन के अंदर बंद थे.

समुद्री डकैती के हमले का जवाब

वहीं, भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात युद्धपोत और एलआरएमपी ने समुद्री डकैती के हमले का जवाब दिया है. सेना को जानकारी मिलने पर, एलआरएमपी को तुरंत तैनात किया गया और 12 मार्च की शाम को एमवी का पता लगाने पर, जहाज के चालक दल के सदस्यों की स्थिति का पता लगाने के लिए संचार स्थापित करने का प्रयास किया गया. हालांकि, जहाज़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811