Let’s travel together.

विधायक डॉ.प्रभुराम चौधरी ने गैरतगंज में 6 करोड़ 90 लाख रू के विकास कार्यो के किये भूमिपूजन

0 112

आजीविका मिशन के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिला रोजगार

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन के माध्यम से ज़िले के नगर ग़ैरतगंज में प्रदेश की तीसरी उन्नत कृषक प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ सोमवार को क्षेत्रीय विधायक द्वारा किया गया। इस यूनिट की स्थापना के साथ तहसील क्षेत्र की बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है।


तहसील क्षेत्र में उन्नत कृषक प्रोसेसिंग यूनिट के माध्यम से मिनी दाल मसाला मिल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य कार्यक्रम आजीविका मिशन के कार्यालय में किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, जनपद अध्यक्ष विजय पटेल मौजूद रहे। विधायक डॉ चौधरी ने यूनिट में संचालित होने वाले उपकरणों की जानकारी ली। आजीविका मिशन के ब्लाक समन्वयक विकास बाबू कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला स्व सहायता समूह की 250 महिलाओं को प्रत्यक्ष एवं 2000 महिलाओं को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होगा। इसका उद्देश्य स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्थाई रोजगार उपलब्ध कराना है तथा क्षेत्र में कृषकों से खरीदी उचित मूल्य पर की जावेगी। इस यूनिट के माध्यम से क्षेत्र में मिलावट रहित उत्पाद दाल, मसाले, हल्दी, धनिया सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी। यह यूनिट आजीविका मिशन एवं सहयोगी संस्था इमागो सेवा के माध्यम से संचालित होगी।

कार्यक्रम में डॉ चौधरी ने स्व सहायता समूहों की महिलाओ को लगभग 1 करोड़ की राशि के बैंक लिंकेज के चेको का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ चौधरी ने कहा कि प्रदेश एवं देश की भाजपा सरकारो ने महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है अनेकों योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर तेज़ी से कार्य किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर आजीविका मिशन द्वारा भी महिलाओ के सशक्तिकरण, विकसित बनाने का कार्य किया जा रहा है जो सराहनीय है। उन्होंने मिशन के कर्मचारियों की तारीफ़ करते हुए उन्हें बधाइयां दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाएँ उपस्थित रही।
 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811