साँची के खिलाड़ीखिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखा रहे जोहर,खिलाड़ी गंगा लावरिया का नगर आगमन पर भव्य स्वागत
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
वैसे ही तो सांची पूरे विश्व में विख्यात है अपने बौद्ध नगरी स्तूप के रूप में वही सांची अब खेलों के लिए भी मशहूर हो चुकी है सांची से आए दिन कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता कर रहे हैं और स्पोर्ट्स कोटे से शासकीय सेवा में भी जा रहे हैं वही बात करें सांची विकासखंड के एक छोटे से गांव सुखा करार की इस छोटे से गांव की एक खिलाड़ी गंगा लावरिया ने यह कर दिखाया कि यदि हौसला और इरादा मजबूत हो तो हर चीज संभव है।
आपको बता दें कि गंगा एक वॉटर स्पोर्ट्स की खिलाड़ी हैं उन्होंने हाल ही में असम राइफल की खेल कोटा की भर्ती में अपना चयन कर 3 महीने की ट्रेनिंग पूरी कर आज अपने घर लौटी, इस खुशी के अवसर पर सांची के सभी खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओ ने गंगा के नगर आगमन पर भव्य फूल माला एवं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया ।

आपको बता दें कि ग्राम सूखा करार से गंगा पहली ही व्यक्ति हैं जो इस गांव से अभी तक शासकीय सेवा में आई हैं।इस गांव से अभी तक कोई भी व्यक्ति शासकीय सेवा में नियुक्त नहीं है यह गांव के लिए बड़ा ही हर्ष का विषय है इसी अवसर पर ग्राम उचेर के सरपंच श्री अरविंद लावरिया , स्वामी विवेकानंद स्कूल के संचालक श्री अरुण मिश्रा वार्ड नम्बर 1 जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सपना लावरिया ,समाज सेवी श्री कमलकिशोर (छुट्टू भैया) पटेल , खेल प्रेमी भानु प्रताप सिंह यादव एवं गंगा के कोच शुभम सेन , गंगा की माँ गुड्डी बाई और सभी नगर वासियों ने उन्हें फूल माला एवं मिठाई खिला कर शुभकामनाएं प्रदान की उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।