Let’s travel together.

विदिशा रायसेन लोकसभा चुनाव,श्री राम परिसर में किया गया संसदीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

0 263

 

रायसेन जिले की सांची, भोजपुर, सिलवानी, विधानसभा क्षेत्र से एक एक लाख की लीड से चुनाव जीतने के लिए रखा लक्ष्य

 सी एल गौर रायसेन

आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति में सांची विधानसभा क्षेत्र के तहत चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के चुनाव संयोजक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपालसिंह, सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने सर्वप्रथम फीता काटकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके पश्चात कार्यक्रम के सभी अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर इस अवसर पर कार्यालय उद्घाटन के मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि हमारे विदिशा रायसेन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री एवं जन-जन के नेता शिवराज सिंह चौहान को यहां से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है, उनके प्रत्याशी बनने से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है, उन्होंने कहा कि इस बार प्रत्याशी श्री चौहान को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक एक लाख की लीड से चुनाव जिताना है और एक रिकॉर्ड कायम करना है, वैसे भी उन्होंने हमारे रायसेन जिले का सर्वाधिक विकास किया है और इसके साथ ही पूरे प्रदेश में भी विकास की गंगा बहाई है और आज वह हमारे क्षेत्र से सासंद के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं निश्चित तौर पर वह केंद्र में केंद्रीय मंत्री बनकर हमारे क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश का सर्वाधिक विकास करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि विदिशा क्षेत्र से अटल जी भी सांसद रहे हैं उन्हीं की दी हुई विरासत को श्री चौहान ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में पूरी तैयारी के साथ जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा नेकहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर हमारे लोकप्रिय प्रत्याशी सांसद शिवराज सिंह जी चौहान को भारी मतों से चुनाव जिताएं ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावमें सभी कार्यकर्ताओं के पूरी मेहनत के साथ काम करना है और भारी बहुमत से जीत का लक्ष्य लेकर चलना है ताकि हमारे क्षेत्र से शिवराज सिंह चौहान ऐतिहासिक जीत हो सके। मुख्यमंत्री के रूप में श्री चौहान ने सांची विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में सर्वांगीण विकास किया है ऐसे जन-जन के नेता को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाकर लोकसभा में भेजना है, उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान की योजनाओं को आगे बढाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुट जाने के लिए आह्वान किया।

लोकसभा चुनाव कार्यालय के कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए विदिशा लोकसभा के संयोजक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने कहा कि आगामी होने वाला लोकसभा चुनाव हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चुनाव राष्ट्र निर्माण का चुनाव है हमारे यहां से श्री चौहान प्रत्याशी हैं आगे चलकर वह केंद्र सरकार में बहुत बड़े मंत्री बनेंगे और वह देश के साथ प्रदेश और हमारे क्षेत्र का ज्यादा विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री चौहान पांच बार सांसद रहे हैं इसके बाद यशस्वी मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने करोड़ो अरवो के विकास कार्य कराकर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से ऊपर उठाते हुए अग्रणी पंक्ति में ला खड़ा किया है। उन्होंने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए चुनाव के कार्य में जुट जाने की अपील करते हुए श्री चौहान को ऐतिहासिक विजय दिलाने आह्वान किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन पूर्व सांची जनपद अध्यक्ष एस मुनियन द्वारा किया गया वही कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, जिला संयोजक नरेंद्र सिंह कुशवाह, प्रकाश पठया, दातार सिंह मीणा, जमना सेन, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, भूपेंद्र सिंह वर्मा, संजीव जाट, अनिल चौरसिया, भैया लाल कुशवाहा, वीर सिंह पटेल, बृजेश चतुर्वेदी, ओपी सोनी, राजेंद्र सिंह राठौड़, अंशुल शर्मा सहित भाजपा, महिला मोर्चा, युवा मर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811