Let’s travel together.

नरखेडा मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

0 147

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम पंचायत नरखेडा में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत सोमवार को नरखेडा मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

इसमें 17 जोड़े हिंदू समाज के थे तो वही 14 जोड़े मुस्लिम समाज के थे पहले विधि विधान से हिंदू जोड़ो को विवाह संपन्न हुआ इसके बाद मुस्लिम समाज के जोड़ों का निकाह हुआ। 29 जोड़े पहले पहुंच चुके थे दो जोड़े बहुत लेट 2:30 बजे पहुंचे।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, गंगाराम चौकसे, सांची नायब तहसीलदार नियति साहू, नरखेडा सरपंच रामदयाल लोधी , दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक , सचिन रामप्रसाद मालवी सहित जनपद पंचायत के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर वर-वधु को सुखमय जीवन का आर्शीवाद दिया। क्षेत्रीय विधायक और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में बारी-बारी से सभी विवाहित जोड़े के पास जाकर आर्शीवाद एवं उपहार भेंट की।

नरखेडा पंचायत के सरपंच रामदयाल लोधी द्वारा लांच बॉक्स , सरार सरपंच नरेश चौधरी द्वारा स्टील की परात,दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक द्वारा दीवार घड़ी सभी जोड़ों को उपहार के रूप में भेंट की साथ ही उनके मंगलमय जीवन की शुभाकामनाएं दी।

क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कम राशि दी जाती थी लेकिन अब 55 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। 49 हजार रुपए वर वधु के खाते में आएंगे तो 6 हजार रुपए सामूहिक विवाह आयोजन करता को दिए जाएंगे। डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा सभी जोड़ों को 49 हजार रूपए के चेक दिए गए और कहां की निश्चित ही निर्धन परिवारों को अधिक मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निरंतर आमजन की सुविधा और बेहतर जीवन के लिए कल्याणकारी निर्णय लिए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811