Let’s travel together.

जिला अस्पताल के वेस्ट से भरे कंटेनर में भोजन तलाशता श्वान:संक्रमण को आमंत्रण

0 368

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह शहर का एकमात्र जिला अस्पताल अपनी कारगुजारियों और उसे ढांपने के कारण अक्सर चर्चा में बना रहता है,पर सुधार परिलक्षित नहीं होता है।
जिला अस्पताल के परिसर में बुधवार सुबह लगभग 10:48 पर भी एक श्वान कचरा इकट्ठा करने वाले कंटेनर में भोजन तलाशता दिखाई दिया जिसमें आई वी सेट और डिस्पोजल फ्रेंज के बैग,ग्लव्स,सेनेटरी पैड, मास्क,मानव रक्त के कपड़े, मेडिसिन के स्टिप और पीले रंग का प्लास्टिक बैग जिसमें वेस्ट मटेरियल भरा जाता है एवं खाने की सामग्री थी।

इस परिसर में आवारा कुत्तों के घूमते रहने का मामला पूर्व में भी सामने आया था जो मरीज और उनके परिजनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते है परंतु इन्हें यहां से हटाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया और अब ये प्रदूषित और संक्रमित वस्तुओं को भोजन के रूप में ग्रहण कर रहे है जो व्याधि उत्पन्न हो सकती है और दूसरों के लिए घातक भी हो सकता है।
आश्चर्य यह है कि यहां के वेस्ट मटेरियल को बाहर भेजने के लिए किसी एजेंसी से अनुबंध होने के बाद भी अक्सर ऐसी लापरवाही देखी जाती है इसके बावजूद भी यहां का प्रबंधन आंख बंद किए हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811