Let’s travel together.

प्रमोद भार्गव को भोपाल में मिलेगा भुवनभूषण देवलिया सम्मान

0 151

 

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर देंगे सम्मान

राम, राजनीति और पत्रकारिता’ विषय पर व्याख्यान 3 मार्च को,

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

वर्ष 2023 का भुवन भूषण सम्मान देवलिया सम्मान शिवपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार प्रमोद भार्गव को दिया जायेगा। इस राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह एवम व्याख्यान का आयोजन रविवार 3 मार्च को माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय एवम शोध संस्थान, भोपाल में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र विधानसभाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केजी सुरेश, मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार स्वदेश के प्रधान संपादक राजेन्द्र शर्मा होंगे। व्याख्यान का विषय है ‘राम, राजनीति और पत्रकारिता’ रखा गया है। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार विवेक करेंगे। इस मौके पर दसवां राज्य स्तरीय भुवनभूषण देवलिया पत्रकारिता सम्मान वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार प्रमोद भार्गव को दिया जाएगा। पुरस्कार में 11 हजार रूपए नकद एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। यह जानकारी भुवनभूषण देवलिया व्याख्यानमाला समिति के सदस्य अशोक मनमानी ने दी है।देवलिया सागर विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के प्राध्यापक रहे हैं। उनकी स्मृति में यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811