Let’s travel together.

वर्तमान में जलवायु परिवर्तन एक विकट समस्या- कलेक्टर अरविन्द दुबे

0 137

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

राष्ट्रीय कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य के संबंध में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में सलामतपुर स्थित होटल संघमित्रा में स्वास्थ्य विभाग की प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

जिसमें कलेक्टर श्री दुबे ने मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन एक विकट समस्या है। भिन्न-भिन्न कारणों से जलवायु परिवर्तन हो रहा है और यह प्रकृति के साथ-साथ मानव जीवन को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। इस परिवर्तन से हमारा पर्यावरण एवं मौसम चक्र प्रभावित हो रहा है। बदलते मौसम और खराब पर्यावरण का दुष्प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर रूप से पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण विगत कुछ वर्षो में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, बीमारियों में वृद्धि हुई है।


कलेक्टर श्री दुबे ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि प्रधानमंत्री परिषद द्वारा जलवायु परिवर्तन के स्वास्थ्य पर प्रभाव का निवारण करने के लिए स्वास्थ्य मिशन को चिन्हित किया गया है। प्रधानमंत्री मौसम परिवर्तन काउंसिल द्वारा चयनित स्वास्थ्य मिशन का उद्देश्य मौसम प्रभावित बीमारियों एवं मृत्यु को कम करना है। भारत के नेशनल एक्शन प्लान फॉर क्लाइमेट चेंज एवण्ड ह्यूमन द्वारा रणनीति एवं मुख्य गतिविधियां तैयार की गई हैं। राष्ट्रीय कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य के अंतर्गत राष्ट्रीय कार्ययोजना द्वारा प्रस्तावित रणनीति अंतर्गत जलवायु अनुकूल स्वास्थ्य प्रणाली, विकसित करना, जन जागरूकता बढ़ाना हेल्थ सिस्टम को मजबूत करना मॉनिटरिंग, सर्विलेंस, सभी लेवल पर तैयारी, प्रावयेट सेक्टर के साथ पार्टनरशिप, सिविल सोसायटी एवं अन्य सरकारी विभागों के साथ समन्वय कर तैयार करना है। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया भी उपस्थित रहीं। प्रेस वार्ता में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जलवायु परिवर्तन को रोकने भारत के नेशनल एक्शन प्लान फॉर क्लाइमेट चेंज एवण्ड ह्यूमन द्वारा तैयार की गईं रणनीति एवं मुख्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में चिकित्सा अधिकारी, डीपीएम, बीपीएम तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811