Let’s travel together.

मांगरोल तट पर आज होगा शिवोद्भवा नर्मदाजी का दुग्धाभिषेक

0 87

पूज्य ब्रम्हचारी के सानिध्य में होगा दीपदान-मां नर्मदा को चढ़ाएँगे चुनरी

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन 

शुक्रवार शाम को शिवोद्भवा मां नर्मदा के प्राकट्य पर्व पर बरेली क्षेत्र के करीबी मां नर्मदा के मांगरोल तट (मंग्लेश्वर तीर्थ) पर परम तपस्वी विख्यात संत पूज्य ब्रम्हचारी जी महाराज के सानिध्य में रायसेन जिले के साथ अनेंक जिलों के भक्त पूरे वैदिक विधान से मां नर्मदा जी के प्राकट्य पर्व पर मां का दुग्धाभिषेक पूजन करेंगे। ग्वालियर से इन धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल विद्वान पंडित ब्रम्ह दत्त शर्मा, व्यवस्था में सहयोगी समाजसेवी पंडित नरसीप्रसाद शर्मा एवं पंडित कमल किशोर शर्मा ने बताया कि पूज्य ब्रम्हचारी जी महाराज के सानिध्य में विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में माँ नर्मदा के प्राकट्य पर्व पर शुक्रवार सुबह से धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम महारूद्राभिषेक के साथ शुरू हो जाएगा। शाम पांच बजे से को मैया को चुनरी भेंट की जाएगी, एवं विशेष दीपदान के साथ ही माँ की भव्य आरती और प्रसाद वितरण होगा। श्रीरेवा मंदिर भवन विश्राम शाला ट्रस्ट, क्षेत्रीय भक्तगण एवं पूज्य ब्रम्हचारी जी शिष्य मंडल, मध्यप्रदेश ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

नर्मदेश्वर की उपासना से महेश्वर योग की प्राप्ति :पूज्य ब्रम्हचारी जी

परम तपस्वी पूज्य संतश्री ब्रम्हचारी जी महाराज ने कहा कि शास्त्रों में मेकलसुता नर्मदा के प्राकट्य से लेकर अनेक कथाओं का वर्णन है. आपने यह भी कहा गया है कि नर्मदेश्वर की उपासना से भक्तों को महेश्वर योग की प्राप्ति होती है. मां नर्मदा के दर्शन मात्र से पापों का नाश हो जाता है. कल कल प्रवाहित मां नर्मदा मोक्षदायिनी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811