Let’s travel together.

‘पीटी उषा और मैरी कॉम ने पहलवानों के समर्थन में कुछ नहीं बोला’, साक्षी मलिक ने साधा निशाना

0 101

संन्यास ले चुकी पहलवान साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर महिला पहलवानों के एक समूह के विरोध प्रदर्शन को समर्थन नहीं देने के लिए देश की जानी-मानी खिलाड़ियों- पीटी उषा और मैरी कॉम पर निशाना साधा है। मलिक ने कहा कि हालांकि उषा और मैरी कॉम को उनकी जैसे खिलाड़ियों द्वारा एक ‘‘प्रेरणा” के रूप में लिया जाता था, लेकिन उन्होंने पीड़ित महिला पहलवानों के समर्थन में कुछ नहीं बोला।

‘पीटी उषा प्रदर्शन स्थल पर आई लेकिन…’
ओलंपिक पदक विजेता यहां कनकक्कुन्नू में आयोजित ‘मातृभूमि इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ लेटर्स’ (एमबीआईएफएल) 2024 के तहत एक सत्र को संबोधित कर रही थी। अपने आंदोलन को लेकर दिग्गज खेल सितारों की प्रतिक्रिया पर हैरानी जताते हुए उन्होंने कहा कि उन दोनों ने पहलवानों को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई समाधान निकालने के लिए कुछ नहीं किया। मलिक ने कहा, ‘‘पी टी उषा मैडम हमारे प्रदर्शन स्थल पर आई थीं। हमने उन्हें अपने मुद्दों के बारे में विस्तार से बताया था… वह हमारा समर्थन कर सकती थीं… लेकिन वह हमें यह आश्वासन देने के बावजूद चुप रहीं कि वह हमारे साथ खड़ी रहेंगी और हरसंभव मदद करेंगी।”

मैरी कॉम को लेकर कही ये बात 
दिग्गज पहलवान मैरी कॉम के बारे में बात करते हुए वह थोड़ा भावुक हो गई। मैरी कॉम, बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने और एक रिपोर्ट सौंपने के लिए गठित निरीक्षण समिति की सदस्य थीं। उन्होंने कहा कि जब मैरी कॉम समिति में थीं तो उन्होंने प्रत्येक महिला पहलवान की कहानियां सुनीं। उन्होंने कहा, ‘‘कहानियां सुनने के बाद वह बहुत भावुक हो गईं..उन्होंने यह भी कहा था कि वह हमारे साथ खड़ी रहेंगी।” उन्होंने कहा कि लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक जैसे शीर्ष पहलवानों ने महिला पहलवानों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नई दिल्ली में धरना दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811