Let’s travel together.

महँगाई के दौर में सस्ते दामों पर ग्रामों में पहुंचाते है पलंग

0 1,081

पिता के कहने पर शुरू किया था काम, लोगों को मिला रोजगार का अवसर

धीरज जॉनसन दमोह

कौशल संवर्धन औऱ विकास के इस समय में नित नए आयाम के साथ रोजगार की तलाश और लोगों के लिए आर्थिक मदद भी अब खोजी जाने लगी है जो आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे है और दूसरों को काम भी उपलब्ध करवाते है।


शहर से मात्र 8 किमी दूर हटा तहसील मार्ग पर ग्राम खजरी के सुरेश राठौर ने भी पिता के कहने पर महँगाई और फैशन के दौर में शहर औऱ गांवों में सस्ते दामों पर लोहे के पलंग पर उत्तम क्वालिटी की प्लाई लगाकर बेचने का काम तीन साल पहले शुरू किया, अब ऑर्डर ज्यादा होने के कारण दिन-रात काम करना पड़ता है। लोहे के पलंग सिर्फ तीन हजार पाँच सौ रुपए से चार हजार पांच सौ रुपये में एवं स्टील के पलंग छह से सात हजार के मध्य बनाकर लोगों के घर तक पहुंचाते है। सुरेश ने इस काम में पांच लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवाया है।


वर्तमान समय में लकड़ी की कम उपलब्धता और इसके महंगे हो जाने के कारण भी लोगों का रुझान लोहे से बनी सामग्री की ओर जाने लगा है इससे लघु उद्योग को भी बढ़ावा मिलता है व युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलते है।
सुरेश बताते है कि इंदौर से काम सीखा फिर पिता के कहने के बाद बैंक से लोन लेकर यहां काम शुरू किया।
एक दिन में करीब 6 पलंग बन जाते है इन सबके लिए कच्चा माल दमोह-जबलपुर से खरीद कर लाते है।वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय पिछले साल इन्होंने करीब 400 पलंग बेचे थे और इस वर्ष जनवरी से अब तक 150 पलंग बेच चुके है,सस्ते और मजबूत होने के कारण इनकी डिमांड भी बढ़ गई है। शहर के साथ-साथ अभी वे करीब 20 गांवों में ऑटो से पलंग ले जाते है पर ऑटो रिक्शा से पलंग पहुंचाने का किराया लोगों से नहीं लेते है, भविष्य में कर्मचारियों की संख्या बढ़ा कर इस काम को विस्तार देने का विचार भी कर रहे है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811