हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह,जिला स्तरीय समारोह में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल करेंगे ध्वजारोहण
रायसेन।गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहरण किया जाएगा तथा प्रातः 09.05 बजे राष्ट्रधुन एवं सलामी ली जाएगी।
इसके पश्चात प्रातः 09.07 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 09.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा गुब्बारे छोड़े जाएंगे तथा प्रातः 09.16 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया जाएगा। प्रातः 09.40 बजे हर्ष फायर एवं प्रातः 09.45 बजे मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रातः 09.55 बजे मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल परेड कमाण्डर्स से परिचय प्राप्त करेंगे तथा प्रातः 10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।
जाएगा। प्रातः 10.05 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रातः 10.25 बजे से झांकी का प्रदर्शन होगा तथा प्रातः 10.45 बजे पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विकासखण्ड एवं तहसील स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम
ग्राम, ब्लाक तथा तहसील स्तरों पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक या तहसील मुख्यालय स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिन नगरपालिका या नगर पंचायतों में ब्लॉक तहसील मुख्यालय नहीं है उन क्षेत्रों में नगर पालिका अध्यक्ष या नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
ग्राम स्तर पर निकाली जाएगी प्रभात फेरी
ग्राम स्तर पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें स्कूल के बच्चे, ग्रामवासी, नगर सेना तथा सामान्य जन समूह भाग लेंगे। प्रभात फेरी गांव के केन्द्रीय स्थान पर पहुंचेगी। जहां ध्वजारोहण एवं ध्वज की सलामी के पश्चात गणतंत्र दिवस का संदेश पढ़ा जाएगा तथा राष्ट्रीय गान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया जाएगा।