Let’s travel together.

‘गंगा में डुबकी लगाने से कैंसर ठीक हो जाएगा…’7 साल के बच्चे को कड़ाके की ठंड में डुबो-डुबो कर मार डाला

0 145

हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।  दिल्ली का एक परिवार 5 साल के बच्चे को लेकर हर की पौड़ी पहुंचा था, यहां बच्चे की मौत हो गई।

गंगा में डुबकी लगाने से कैंसर ठीक होने की उम्मीद में 7 वर्षीय एक बच्चे के माता-पिता ने उसे बार-बार गंगा में डुबकी लगवाई जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे के अभिभावक हर की पौड़ी के किनारे मंत्रों का जाप करते रहे, जबकि बच्चे की चाची ने उसकी तेज चीख को नजरअंदाज करते हुए उसे बार-बार गंगा में डुबकी लगवाई, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास खड़े लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया।

हर की पौड़ी पुलिस थाने की प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के माता-पिता और चाची को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चा ब्लड कैंसर से पीड़ित था और अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहता था। उन्होंने बताया कि डूबने से बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले में आगे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पति-पत्नी एक बच्चे को लेकर आए थे। उनके साथ एक और महिला भी थी।

महिला भी बच्चे के शव को घाट पर लेकर बैठ गई थी। वह कभी हंस रही थी, तो कभी वहां मौजूद लोगों को भगा रही थी। वह यह दावा भी कर रही थी कि बच्चा अभी जिंदा होकर खड़ा हो जाएगा। मगर, ऐसा नहीं हुआ। पुलिस अफसर ने कहा कि अगर ब्लड कैंसर की बात को सही पाया जाता है और उसकी वजह से बच्चे की हत्या करने की बात सामने आती है, तो उसे ध्यान में रखते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के विधानसभा संचालन संबंधी अनेक प्रसंग आज भी प्रेरणादायी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ     |     मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बलराम कृषि महोत्सव में सागर जिले के किसानों से वर्चुअली जुड़े     |     शिप्रा तट और महाकाल महालोक में 33.27 लाख दीये एकसाथ किये गये प्रज्ज्वलित, बना वर्ल्ड रिकार्ड     |     प्रोजेक्ट चीता के चार वर्ष पूर्ण होने पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में हुई ‘चीता चौपाल’     |     35 साल से सड़क का इंतजार, बारिश में गांव का संपर्क मुश्किल     |     नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली में गूंजा प्रिंस गाबा का कम्यूनिकेशन मंत्र      |     सड़क पर भटकता मिला मासूम, पुलिस ने 30 मिनट में परिजनों से मिलाया     |     श्रवणबेल गोला तीर्थ यात्रा हेतु जिले के वृद्धजन 23 सितम्बर तक जमा कर सकते हैं आवेदन     |     त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811