Let’s travel together.

अयोध्या में श्री राम लला की स्थापना के उपलक्ष में नगर में निकाली गई राम नाम संकीर्तन यात्रा

0 184

राम नाम संकीर्तन यात्रा में शामिल हुए विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिक, धर्म प्रेमीजन

सी एल गौर  रायसेन

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की स्थापना के उपलक्ष में 21 जनवरी रविवार को नगर के पाटनदेव स्थित श्री हनुमान मंदिर से सर्दी एवं कोहरे के बीच राम नाम संकीर्तन यात्रा श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में निकाली गई जिसमें क्षेत्रीय वरिष्ठ भाजपा विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं धर्म प्रेमी जन उत्साह के साथ शामिल हुए । संकीर्तन यात्रा में शामिल धर्म प्रेमी श्री राम जय राम जय जय राम संकीर्तन करते हुए साथ चल रहे थे।

संकीर्तन यात्रा का पाटन देव विद्युत मंडल के सामने, मुखर्जी नगर चौराहा, कन्या शाला के सामने, भोपाल सागर चौराहा, गंज बाजार, महामाया चौक, सांची मार्ग सहित अनेक स्थानों पर धर्म प्रेमियों ने संकीर्तन यात्रा पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

संकीर्तन यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, हिउस अध्यक्ष बंटी महेश्वरी, जमना सेन, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, राजकुमार यादव, बद्री प्रसाद पाराशर, राजेंद्र सिंह राठौर, शिवराज सिंह कुशवाह, बबलू ठाकुर, पतिराम प्रजापति, अनिल चौरसिया, बृजेश चतुर्वेदी, संदीप दुबे, बृज बिहारी मिश्रा, ब्रज विश्वकर्मा, विजय सिंह राठौड़, कैलाश ठाकुर, मोहन चक्रवर्ती, दीपेंद्र सिंह कुशवाह, आदित्य चावला, सोनू विश्वकर्मा, जितेंद्र शर्मा, राममोहन बघेल, सीएल गौर सहित अनेक धर्म प्रेमी जन उत्साह के साथ शामिल हुए। शोभा यात्रा का समापन गंज बाजार बालाजी धाम पर किया गया जहां महा आरती का आयोजन कर प्रसादी का वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811