मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अयोध्याधाम में होने वाले भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हेमू कालानी स्टेडियम, बैरागढ़ में आयोजित 11 हजार रामभक्तों द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए।
यादव ने कहा है कि हम सभी परम सौभाग्यशाली हैं। परमात्मा की कृपा से, कई जन्मों के पुण्य के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की बहु प्रतीक्षित घड़ी आ गई है। अब केवल 48 घंटे बाकी हैं। यह भारत के सुशासन और रामराज्य के प्राकट्य का पहला चरण है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त पवन पुत्र हनुमान जी को आधार बनाकर आज के इस कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा का पाठ प्रशंसनीय है। इस भव्य आयोजन के लिए आप सभी को बधाई।
यह भारत के सुशासन और रामराज्य के प्राकट्य का पहला चरण है : CM@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/klDYEtvxUE
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 20, 2024