Let’s travel together.

इंदौर नगर निगम के सहायक यंत्री और लाइनमैन की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़ कर पिस्टल अड़ा दी

0 382

नर्मदा पाइप लाइन जांचने गए सहायक यंत्री (नगर निगम) और लाइनमैन पर हमला हो गया। दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि ईंट से हमला कर घायल किया और पिस्टल अड़ा कर गोली मारने की धमकी भी दी। खजराना पुलिस ने दो आरोपितों के विरुद्ध मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में एफआइआर लिखी है।

घटना काशी नगर की शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे की है। एई पंकज कुमार दहायत निवासी हैवंस होम कनाड़िया ने आरोपित रितेश करोसिया और प्रीतेश उर्फ पिंटू करोसिया के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। पंकज नगर निगम के जोन क्रमांक-19 में पदस्थ है। शुक्रवार को रहवासी प्रत्येश दुबे द्वारा नर्मदा का पानी न आने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पंकज लाइनमैन किशोर हतागले के साथ लाइन देखने गए थे। कालोनी में एक महिला निर्माणाधीन मकान में तरी कर रही थी। आरोप है कि पानी के छींटे एई और लाइनमैन पर गिर रहे थे। महिला को समझाने पर विवाद करने लगी। एई ने पानी के बारे में पूछा तो रितेश गालियां देते हुए बाहर आया। पंकज के साथ धक्का-मुक्की करना शुरू कर दी। उनका मोबाइल भी फैंक दिया।

पंकज ने वायरलेस सेट से विवाद की सूचना दी और कंट्रोल रुम से बल भेजने की मांग की। लाइनमैन ने पंकज को दूर खड़ा कर दिया और वह मोबाइल ढूंढने लगा। रितेश और प्रीतेश ने दोबारा मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। लाइनमेन की कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी और बोला की तेरे साहब को बुला वरना गोली मार दूंगा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में निगमकर्मी व अधिकारी खजराना थाने पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811