Let’s travel together.

सांची विकासखण्ड की ग्राम पंचायत वनगवां तथा बिरहौली में पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ.प्रभूराम चौधरी हुए शामिल

0 183

विकसित भारत संकल्प यात्रा में हितग्राहियों को वितरित किए जा रहे योजनाओं के हितलाभ

रायसेन।प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी प्रतिदिन ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है। जिले में मंगलवार को सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा सांची विकासखण्ड की ग्राम पंचायत वनगवां तथा बिरहौली में, उदयपुरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत तिखावन तथा नूरनगर में, सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पाथापौडी तथा धनगवां में, बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बाग पिपरिया तथा उटियाकलां में, औबेदुल्लागंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत डुंगरिया तथा सलकनी में और बेगमगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रतनहरि और सुनेति में पहुंची।

सांची विकासखंड के  ग्राम पंचायत बिरहोली व वनगंवा मे विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची एवं ग्राम वासियों को शासन की संपूर्ण जानकारी दी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभु राम चौधरी जी पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक  अध्यक्ष जिला पंचायत रायसेन यशवंत मीणा  बंधु सूर्यवंशी  सी ओ जनपद पंचायत सांची समस्त विभाग व समस्त सरपंच सचिव सहायक सचिव उपस्थित रहे एवं ग्राम वासी बिरहोली परसोरा बनंछोड
विकसित भारत संकल्प यात्रा के ग्राम पंचायतों में पहुंचने पर शिविर आयोजित किए गए।

शिविरों के प्रारंभ में जनप्रतिनिधियों द्वारा आईईसी वैन (प्रचार रथों) का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत शिविरों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों के आधार कार्ड अपग्रेड करने का कार्य भी किया गया। खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना के नए पंजीयन, पशुपालक, मछुआरे के क्रेडिट कार्ड के लिए नए आवेदन लिए गए। कृषि विभाग द्वारा केसीसी उन्नत कृषि यंत्र, पीएचई विभाग नल जल योजना, राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान निधि एवं स्वामित्व योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग द्वारा किसानों के समक्ष ड्रोन के माध्यम से खेतों में उर्वरकों के छिड़काव का भी प्रदर्शन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811