Let’s travel together.

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थी नकाबपोश गैंग, एक आवाज ने चौपट किया पूरा प्लान..

0 78

ग्वालियर। ग्वालियर में एक बार फिर से बाहरी बदमाशों ने एटीएम को काटकर लूटने का प्रयास किया है। बदमाशों ने एटीएम के शटर को तोड़ा फिर अंदर दाखिल होकर सीसीटीवी कैमरे पर ब्लैक स्प्रे कर एटीएम को काटना शुरू किया। इस दौरान गस्त कर रही पुलिस की डायल हंड्रेड वहां से गुजरी। तभी एटीएम को काट रहे बदमाश पुलिस की गाड़ी की आवाज को सुन अपनी जीप लेकर फरार हो गए। पुलिस ने एटीएम को टूटा देख बैंक प्रबंधक को सूचना दी। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दो नकाबपोश बदमाश जीव से भागते हुए नजर आए। वहीं पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल, भितरवार थाना क्षेत्र के करहिया चौराहा स्थित एक एसबीआई बैंक का एटीएम लगा हुआ है। जहां देर रात बाहरी अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उसे अपना निशाना बना लिया। जीप गाड़ी से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने पहले एटीएम के शटर को तोड़ा फिर एटीएम के अंदर दाखिल हुए और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरो पर बेक बदमाश ने ब्लैक स्प्रे कर बंद कर दिया। जिससे उन बदमाशों को कोई हरकत देख ना सके। ब्लैक स्प्रे सीसीटीवी कैमरा पर करने के बाद बदमाशों ने एटीएम को तोड़ना शुरू किया।

बदमाशों ने एटीएम के पहले पहले चेस्ट को तोड़ने में सफलता हासिल कर ली। फिर अंदर के चेस्ट को काटने लगे। इस दौरान गस्त कर रही पुलिस की गाड़ी हंड्रेड डायल वहां से गुजरी। जिसकी आवाज को सुनते ही दोनों नकाबपोश बदमाश छुपाते छुपाते अपनी गाड़ी पर जा पहुंचे और वहां से भाग निकले। डायल हंड्रेड ने एटीएम के शटर को टूटा देख थाने पर इस घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और बैंक प्रबंधक को भी मौके पर बुला लिया। कुछ टीमों को इन बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया गया। लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे।

जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो को चेक किया तो उसमें दो नकाबपोश बदमाश जीप से भागते हुए नजर आए। वहीं पुलिस का मानना है कि उनके साथ और भी साथी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे नकाबपोश अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811