Let’s travel together.

चेंबर में काई,टूटे टाइल्स, बाउंड्रीवॉल विहीन वाटर फिल्टर प्लांट के क्लेरीफ्लेक्यूलेटर के पास खड़ी रहती है कचरा गाड़ी:जिम्मेदार बेखबर

0 238

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन, दमोह

दमोह पानी का शुद्धिकरण कर शहर के विभिन्न वार्ड में पेयजल पहुंचाने वाला जल शोधन संयंत्र स्वयं सफाई का इंतजार करता प्रतीत हो रहा है जहां काई,टूटे टाइल्स और पानी के भंडार के निकट कचरा वाहन खड़े हुए दिखाई देते है। हालांकि यहां प्रति दो घंटे में 20 किलो फिटकरी की डोजिंग, रॉ वाटर में की जा रही है।

शहर की लगभग 17 पानी की टंकी में एक करोड़ साठ लाख लीटर पानी प्रतिदिन पहुंचाने वाले इस प्लांट में अनियमितता दिखाई देती है जिसमें नगरपालिका को इसमें अब सुधार और ध्यान देने की आवश्यकता परिलक्षित होती है।

चेंबर में दिखाई दे रही काई

यहां फिल्टर बैड जिसमें पानी को रेत के माध्यम से छाना जाता है उसके छह चेंबर के अंदर काई जमा हो चुकी है और क्लेरीफ्लेक्यूलेटर के चैनल में भी काई की परत जम चुकी है जिन्हें साफ नहीं किया गया।

परिसर में खड़े रहते है कचरा वाहन

आश्चर्य तो यह कि इस प्लांट के परिसर में ही नगरपालिका के दर्जनों कचरा वाहन खड़े रहते है जिससे पानी के प्रदूषित और इसमें धूल प्रवेश करने की संभावना बनी रहती है। चूंकि यह एक सुरक्षित क्षेत्र भी होना चाहिए पर यहां मजबूत बाउंड्री वॉल भी दिखाई नही देती। यहां तक कि वॉल्व गैलरी में लगभग छह टाइल्स टूटे या उखड़े हुए है जिससे ऑपरेट करते समय या साधारणतया सफाई भी ठीक से नहीं हो पाती और वॉल्व का कवर भी नहीं लगा है, परंतु जिम्मेदार बेखबर है। इस संबंध में यहां उपस्थित प्लांट का मेंटेनेंस कार्य देख रहे एसके कंसट्रकशन के फईम से जानकारी प्राप्त की गई तो उनका कहना था कि बैड की सफाई और टाइल्स लगा दिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811