Let’s travel together.

अयोध्या राम मंदिर को लेकर श्री राम मंदिर दर्शन अभियान समिति की जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित

0 167

अभियान को सफल बनाने जिला भाजपा अध्यक्ष ने सौपे भाजपा मंडल पदाधिकारीयो को दायित्व

 सी एल गौर रायसेन

अयोध्या में अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलाल विराजमान होंगे इसी क्रम में श्री राम मंदिर दर्शन अभियान समिति की बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा किया गया।

बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं मंडल स्तर के पदाधिकारीयो ने भाग लिया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं इसी क्रम में हमें जिले भर में श्री राम मंदिर दर्शन अभियान चलाकर कार्यक्रम को सफल बनाना है उन्होंने आयोजित बैठक में जिले भर के भाजपा मंडलों के पदाधिकारीयो से आह्वान करते हुए कहा कि आप इस कार्यक्रम की तैयारी में की जुट जाएं। बैठक में भाजपा विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने भी भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं मंडल स्तर के पदाधिकारीयो से इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए अपील की। बैठक में जिन बिंदुओं को लेकर विचार विमर्श किया गया और उनमें प्रमुख रूप से गांव-गांव में प्रत्येक वार्ड में अक्षत मित्र पत्रक वितरण करना, 22 जनवरी को घर-घर 11:00 बजे से टीवी पर लाइव राम जी के दर्शन कार्यक्रम हेतु जन-जन से आग्रह करना, 9 जनवरी से 15 जनवरी तक घर-घर आमंत्रण पत्र वितरण करना, 15 जनवरी से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान मंदिर तीर्थ मठ पर स्वच्छता अभियान ग्राम वार्ड के लोगों का जन प्रतिनिधियों के साथ कार्य करना, 22 जनवरी को दीप प्रज्वलित करना है घर-घर हर घर 11 दीप एवं लाइट लगाना, अपने पास के मंदिर में राम कीर्तन भजन के कार्यक्रम आयोजित करना, 25 जनवरी से 25 मार्च तक ट्रेन 430 स्टेशनों से चलेगी अयोध्या

धाम में दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की सूची बनाना, यात्रा स्वागत प्रभारी जाते समय संबंधित रेलवे स्टेशन पर स्वागत समितियां वापस आने पर स्वागत करना, रेलवे की बोगी में यात्रियों के प्रभारी रहेंगे अयोध्या में भोजन भंडारे की व्यवस्था भी होगी, अक्षम यात्री जो जाना चाहते हैं किराए की व्यवस्था न हो तो मंडल में संपन्न व्यक्तियों से उनके किराए की व्यवस्था करना, अयोध्या में भंडारा एवं भोजन करने वाले दानदाताओं से संपर्क कर सूची बनाना, 22 से 25 जनवरी तक यात्रियों का पंजीयन कार्य करना, प्रत्येक मंडल वार एवं शक्ति केंद्र पर समिति बनाना एवं जन-जन को जोड़कर कार्यक्रम आयोजित करना है ।

इस प्रकार के कई महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में गंभीरता के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, भूपेंद्र सिंह वर्मा, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष जमना सेन, दातार सिंह मीणा,अनिल चौरसिया, अमन सक्सेना, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, राजेश पंथी, लखन चक्रवर्ती, नगर अध्यक्ष जीतू आदित्य शर्मा, जीतू ठाकुर, ब्रज विश्वकर्मा, शुभम उपाध्याय, शुभम रावत सहित भाजपा मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता भी बैठक में मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811