Let’s travel together.

स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बरेली अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

0 128

 

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

मप्र के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल आज अपने विधान सभा क्षेत्र में बरेली का गौरव दिवस मनाने पहुचे यहां उन्होंने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, सिविल अस्पताल में साफ सफाई देख कर बीएमओ की प्रशंसा , निर्माण कार्य की गुणवता देख ठेकेदार को फोन लगा कर दी बधाई ।

बरेली सिविल अस्पताल का आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने औचक निरीक्षण किया सिविल अस्पताल में भर्ती मरीज का हाल-चाल जाना और स्वच्छता का निरीक्षण किया अस्पताल में स्वच्छता और व्यवस्थाओं को देखकर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर हेमंत यादव सहित अस्पताल प्रबंधन की मंत्री ने तारीफ और प्रशंसा की वही अस्पताल में तीसरी मंजिल पर चल रहा है निर्माण कार्य का निरीक्षण की कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को मंत्री ने स्वयं चेक किया और ठेकेदार को फोन लगाकर बधाई दी और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर हेमंत यादव को भी बधाई दी कि सिविल अस्पताल में आपकी देखरेख में 100% गुणवत्ता पूर्ण कर चल रहा है जो प्रशंसनीय है ।


हालांकि सिविल अस्पताल बरेली में रोज हजारो की संख्या में मरीज आते है मरीजो को देखते हुए यहां स्टाफ सहित डॉक्टरों कज कमी देखने को मिल रही है । सुविधाओ की अगर बात की जाए तो यहां सोनोग्राफी मशीन तो है लेकिन उसके डॉक्टर नही है इसलिए सोनोग्राफी मशीन बन्द पड़ी है । बरेली सिविल अस्पताल में हड्डी रोग , आँख , कान के डॉक्टर नही है यहां उनकी पदस्थापना के लिए बीएमओ हेमन्त यादव ने बात रखी ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर बोले मंत्री अभी अभी मंत्री बना हु जल्द स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी की जाएगी डॉक्टरों की कमी को लेकर पूर्ववर्ती काग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया अगर मेडिकल कालेज खुले होते तो डॉक्टर पर्याप्त होते देश के प्रधानमंत्री ने हर जिले को मेडिकल कालेज दिए है अब डॉक्टरों की कमी नही आने दी जाएगी ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र हर जगह डॉक्टर होंगे बरेली मेरा गृह क्षेत्र है यहां स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर हर कमी पूरी की जाएगी |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811