Let’s travel together.

एक पति के लिए सड़क पर झगड़ी दो पत्नियां, वीडियो हुआ वायरल

0 93

ग्वालियर। अक्सर पति पत्नी व वो के मामले सामने आते रहते हैं। इसी तरह का एक मामला ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के जलविहार में भी सामने आया। हालांकि यहां पर पति पत्नी और वो से मामला कुछ हटकर था। दोनों ही महिलाएं एक व्यक्ति को अपना पति होने का दावा कर रही थी। पति पर दावा करने के दौरान मामला इतना आगे बढ़ा कि दोनों महिलाएं सड़क पर झगड़ते हुए आ गईं। दोनों ही महिलाएं उस व्यक्ति को अपनी अपनी तरफ खींच रही थी। दोनों महिलाओं का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस संबंध में कोई शिकायत थाने नहीं पहुंची है।

झगड़ रही एक महिला ने बताया कि उसका पति दिन में उसके साथ रहता है और रात को इस महिला के पास चला जाता है। जबकि दूसरी महिला का कहना था कि वह चार साल से उसके साथ रह रही है। दोनों ही महिलाओं का कहना था कि उन्होंने मंदिर में शादी की थी। एक महिला के बच्चे भी है।

झगड़े के दौरान वह व्यक्ति भी मौजूद था जिसे महिलाएं अपना अपना पति बता रही थी। झगड़े के दौरान कथित पति किसी भी महिला के पक्ष में नहीं बोल रहा था। उसे दोनों महिलाएं अपनी अपनी तरफ खींच रही थी। हालांकि वह एक महिला को खींचकर ऑटो में बैठाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहा था। झगड़े को देखने के लिए आसपास सैकड़ों लाेग एकत्रित हो गए। साथ ही कई लोगों ने वीडियो भी बना लिए और इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811