Let’s travel together.

भगवत कथा कलश यात्रा में 10 किमी नंगे पेर चले श्रद्धालू

0 98

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित डोलाघाट हनुमान मंदिर पर सात दिवसीय राम चरित मानस महायज्ञ एवं भागवत कथा का प्रारंभ हो गई है। कथा के पहले दिन  बड़े धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा डोलाघाट हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुईं जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज से होते हुए फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज, खेड़ापति हनुमान मंदिर दीवानगंज, भवानी चौक दीवानगंज, सोसाइटी दीवानगंज, अयोध्या धाम मंदिर अंबाडी, और गणेश चौराहा , चांदनी चौक अंबाडी के विभिन्न मार्गो से होते हुए से ढोला घाट पहुंची। कलश यात्रा में छोटी-छोटी कन्याएं, माता, बहने ,बुजुर्ग, युवा और आसपास के क्षेत्र की सभी भक्तगण नंगे पैर 10 किलोमीटर पैदल चलते हुए शाम 4 बजे डोला घाट पहुंची इसके उपरांत रामचरितमानस एवं भागवत कथा का प्रारंभ हुआ।

कथा लगभग 24 वर्षों से लगातार चल रही है इस डोलाघाट हनुमान मंदिर पर लगातार 24 घंटे रामायण पाठ निरंतर चल रहा है। इस मंदिर में रहने वाले श्रीश्री 1008 यज्ञदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज की स्थिति में हो रहा है कथा 7 दिन से चलेगी। कथा साध्वी राधिका किशोरी द्वारा दोपहर 12 से लेकर 4 बजे तक सुनाई जाएगी। इसके उपरांत 9 जनवरी को इसका समापन होगा और प्रसाद के रूप में भंडारा किया जायेगा। भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर जिस जगह मंदिर बना है उसे जगह आए दिन एक्सीडेंट हुआ करते थे। जिसमें कई मोते भी हो चुकी है। जहां पर मंदिर बना है उसके सामने हर एक-दो दिन में होनी अनहोनी हो जया करती थी। इससे विचलित होते हुए ग्राम वासियों ने यहां पर हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई। इसके पश्चात यहां लगातार रामायण का पाठ कराया जा रहा है। साल में एक बार जनवरी के महीने में रामचरितमानस महायज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवतियों को पीटने वाले एक मनचले का निकाला जुलूस, पुलिस ने जेल भेजा     |     प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय  पिताजी के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में माधवगंज चौराहे पर पुतला दहन     |     कृष्णा कॉम्प्लेक्स की नपती करने पहुंचे नगर पालिका अधिकारी, अब राजस्व विभाग करेगा सीमांकन     |     शरद पूर्णिमा पर आचार्य श्री के जीवन चरित्र पर नाटिका और भजन संध्या हुई     |     हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में लीपापोती, 24 घंटे भी नहीं टिक पाई एमपीआरडीसी की गिट्टी     |     दीपावली की तैयारियां शुरू,मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं बनाने में जुटे कुम्हार,पारंपरिक कला से दे रहे आकर्षक रूप     |     शादी की खुशियों पर आग का कहर,अंजनी धाम में घर जला, 12 लाख का नुकसान; सब कुछ राख में तब्दील     |     महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकली     |     मंत्री मुख्यमंत्री के घोषणा पर टिकी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की उम्मीदें     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और आचार्य श्री समय सागर महाराज के अवतरण दिवस पर खीर वितरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811