Let’s travel together.

कॉलेज के पूर्व छात्रों का युवाओं का साथ हुआ संवाद कार्यक्रम

0 487

– पीजी कॉलेज में महाविद्यालय के एलुमनी छात्रों ने बताए अपने अनुभव

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी के शासकीय पीजी कॉलेज में महाविद्यालय के एलुमनी छात्रों के साथ युवा संवाद का कार्यक्रम रखा गया। इस आयोजित प्रोग्राम में महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान दिया है उनको आमंत्रित किया गया और महाविद्यालय के छात्रों से उनको कैरियर सबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की युवा संवाद कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सभी एलुमनाई सदस्यों ने अपनी विधाओं के बारे में बतलाया।
इस कार्यक्रम में व्यापम सदस्य आलोक एम इंदौरिया, मशहूर लेखक एवं हंस पत्रिका और जनसत्ता अखबार से जुड़े प्रमोद भार्गव, उत्कृष्ट महाविद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव, अंग्रेजी विषय के शिक्षक एवम अंग्रेजी व्याकरण के ज्ञाता उत्कृष्ट स्कूल में पदस्थ आर धाकड़, कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य एनके जैन, प्रसिद्ध फोटोग्राफर एवं फ़ोटो लैब के मालिक मनोज वाजपेयी, आरके गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र कुमार एवम कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष यूसी गुप्ता , जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर डीके शर्मा शामिल हुए। इस मौके पर आलोक एम इंदौरिया ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए अपने रुचि के विषय को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि दो बार सरकारी सेवा में चयनित होने के बावजूद उन्होंने अन्य विधाओं को आजमाया और वर्तमान में वो व्यापम बोर्ड के सदस्य के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहेद्ध
श्री प्रमोद भार्गव ने रोजगार के लिये विद्यार्थियों से अध्ययन के अतिरिक्त अन्य विषयों पर भी अपनी पकड मजबूत करने के लिये कहा और लीक से हटकर अन्य विषयों पर भविष्य की संभावनाएं तलाशने पर ज़ोर दिया। विवेक श्रीवास्तव जी ने बच्चों को प्रशासनिक परीक्षाओं में चयनित होने के लिये बर्तमान समय से ही फोकस रहने को कहा जबकि आरआर धाकड़ जी ने महाविद्यालय को किसी भी प्रकार की परोक्ष या अपरोक्ष रूप से मदद करने का आश्वासन दिया। मनोज वाजपेयी जी ने बच्चों को अपने मातापिता की सेवा करने को प्रेरित किया। सभी माननीय अतिथियों को शॉल एवम श्री फल देकर सन्मान किया गया। प्राचार्य श्री महेंद्र कुमार ने महाविद्यालय में हो रहे विकास एवंम चुनोतियों का जिक्र करते हुए कहा कि महाविद्यालय का विकास और सुचारू रूप से चल पाना सभी लोगों के मिले जुले प्रयासों से ही संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में प्रस्तावित नाक के मूल्यांकन के लिए पूरा महाविद्यालय परिवार अपने विद्यार्थियों के सहयोग से महाविद्यालय को अच्छी से अच्छी ग्रेड दिलवाने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विषय की सहायक प्राध्यापक डॉ पल्लवी शर्मा गोयल द्वारा किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज की बेटी ने बढ़ाया मान ,सलोनी कटारे को मिली डॉक्टरेट की उपाधि      |     प्रसूता की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ का असर, रायसेन जिला अस्पताल के 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद किया     |     रीवा सांसद देश और किसानों से माफी मांगे-इरफान जाफरी     |     जिला चिकित्सालय की ला-इलाज बीमारी का उपचार जरुरी है…हरीश मिश्र      |     बम्होरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल     |     गोपाष्टमी उत्सव पर गौशाला में होगा विशेष गौ पूजन कार्यक्रम     |     गैरतगंज पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, 390 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार     |     रीवा के स्वास्थ्य ढांचे में ऐतिहासिक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण     |     नर्मदा के पतई घाट पर मिला दांतों जैसी आकृति वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों में कौतूहल     |     एक बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाने और मारपीट का आरोप; 40 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811