Let’s travel together.

लोकायुक्त ने महिला बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

0 98

टीकमगढ़महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रचना बुधोलिया को सागर लोकायुक्त की टीम द्वारा 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

विभाग में कार्यरत पर्यवेक्षक नेहा यादव द्वारा मामले में सागर लोकायुक्त से शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया था कि जिला कार्यक्रम अधिकारी उसके मेडिकल पर रहने के दौरान का वेतन निकालने के साथ ही अनुबंध बढ़ाने की एवज में 10000 रुपये की मांग कर रही हैं। इसमें 5000 रुपये पूर्व में दे दिए गए थे और उसकी रिकॉर्डिंग भी लोकायुक्त के टेप रिकॉर्डर में सुरक्षित की गई। इसके बाद 2 जनवरी को 5000 रुपये दूसरी किस्त के रूप में देना तय हुआ। जेल के सामने स्थित अपने निवास पर रिश्वत रूपी 5000 रुपये लेते ही लोकायुक्त की टीम ने कार्यक्रम अधिकारी को दबोच लिया। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर जरूरी कार्रवाई की। खबर लिखे जाने तक अभी कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811