Let’s travel together.

10 आइएएस अफसरों के तबादले,उज्जैन,बैतूल, होशंगाबाद कलेक्टर बदले,संदीप यादव नए जनसंपर्क आयुक्त

0 332

भोपाल।राज्य शासन ने रविवार देर शाम भाप्रसे के दस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। पीएस राजस्व संदीप यादव को जनसंपर्क विभाग का दायित्व सौंपा गया है वहीं मौजूदा आयुक्त विवेक पोरवाल को यादव के स्थान पर पदस्थ किया गया है। आज जारी आदेश में उज्जैन,नर्मदापुरम व बैतूल कलेक्टर भी बदले गए। वही गुना में नए कलेक्टर की पदस्थापना की गई।

सूची इस प्रकार है..
विवेक पोरवाल,सचिव व आयुक्त जनसंपर्क से पीएस राजस्व,संदीप यादव पीएस राजस्व से सचिव,आयुक्त जनसंपर्क, नीरज कुमार सिंह कलेक्टर नर्मदापुरम से कलेक्टर उज्जैन
कुमार पुरुषोत्तम कलेक्टर उज्जैन से उपसचिव मंत्रालय, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एमडी बीज निगम से कलेक्टर बैतूल,अमनबीर सिंह बैंस कलेक्टर बैतूल से कलेक्टर गुना,सोनिया मीना संचालक आदिम जाति से कलेक्टर नर्मदापुरम, रोशन कुमार सिंह आयुक्त ननि उज्जैन से सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल,स्वपिनल जी वानखेड़े आयुक्त ननि जबलपुर से सह आयुक्त संस्थागत वित्त,प्रीति यादव अपर कलेक्टर उज्जैन से आयुक्त ननि जबलपुर।
इन्हें अतिरिक्त प्रभार
दीपाली रस्तोगी पीएस महिला एवं बाल विकास को पीएस सहकारिता विभाग, श्रीमन शुक्ला एमडी मार्कफेड को एमडी बीज विकास निगम का अतिरि​क्त प्रभार दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811