Let’s travel together.

दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण की मौत

0 113

– ग्रामीणों का आरोप- वन विभाग के अमले को सूचना दी गई इसके बाद भी नहीं पहुंचे संबंधित अधिकारी कर्मचारी

– तार में फंसने के बाद काले हिरण को बाद में कुत्तों ने बनाया अपना निशाना

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पोहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले जरियाखेड़ा गांव में मंगलवार की सुबह दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुर्लभ प्रजाति का काला हिरण मंगलवार की सुबह एक खेत की तार फेंसिंग में फंस गया था। बाद में इस तार फेंसिंग में फंसे काले हिरण को कुत्तों ने अपना शिकार बना डाला फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

ग्रामीण ने दी सूचना इसके बाद भी नहीं पहुंचा वन विभाग अमला-

ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के जिम्मेदारो को दी गई लेकिन कई घण्टों तक महकमे का कोई भी कर्मचारी घटना स्थल पर मौके पर नहीं पहुंचा। लगभग दो घंटे के उपरांत बाद में तार फेंसिंग में फंसे दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण पर जंगली कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने नोंच-नोंच कर काले हिरण को मार डाला। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी गई।

इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में हैं काले हिरण-

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया है कि शिवपुरी जिले के पोहरी वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में काले हिरण हैं, जो कि निरंतर कम होते जा रहे हैं। ब्लैक बग और बारहसिंघा जैसे हिरण दुर्लभ प्रजाति में गिने जाते हैं। इसके बाद भी संबंधित वन विभाग वन प्राणियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811