Let’s travel together.

पार्वती नंदन श्री गणेश की परिक्रमा शोभा यात्रा के साथ श्री रामलीला महोत्सव की शानदार शुरुआत

0 119

 

उत्साह के साथ शामिल हुए शोभायात्रा में सैकड़ो सनातन धर्म प्रेमी, पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

सी एल गौर  रायसेन

ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को नगर के बड़ा मंदिर से पार्वती नंदन भगवान श्री गणेश की परिक्रमा शोभायात्रा के साथ शानदार तरीके से शुरू हुई। गणेश जी की परिक्रमा शोभायात्रा बड़ा मंदिर से लेकर तिपट्टा बाजार, दुर्गा चौक, माता मंदिर चौराहा होते हुए सांची मार्ग से महामाया चौक के सामने से होते हुए श्री रामलीला गेट होकर रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान रास्ते में भगवान श्री गणेश परिक्रमा शोभा यात्रा का नगर के धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया, शोभायात्रा में शामिल सैकड़ो सनातन धर्म प्रेमी भगवान श्री गणेश की जयकार लगाते हुए साथ चल रहे थे।

रामलीला मैदान पर मंच पर भगवान श्री गणेश को विराजमान किया गया जहां सनातन धर्म प्रेमियों ने श्री गणेश वंदना महा आरती की इसके पश्चात श्री रामलीला मेला समिति की ओर से प्रसादी का वितरण किया गया।

श्री गणेश परिक्रमा शोभा यात्रा में श्री रामलीला मेला आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बंटी महेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पति राम प्रजापति, शिवराज सिंह कुशवाह, अनिल चौरसिया, कन्हैया लाल सूरमा, अशोक सोनी,लीला सोनी, शंकर लाल चक्रवर्ती, पंडित राजेंद्र शुक्ला, पंडित बद्री प्रसाद पाराशर, पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा,जगत महाराज, संदीप दुबे, सीएल गौर , दौलत सेन एडवोकेट, राहुल राठौर, अमित दुबे, संजीव शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, निमित्त चतुर्वेदी, हल्ला महाराज, मोहन राय, जीतू सेन, मयंक चतुर्वेदी, वीरेंद्र ठाकुर, सूर्या सराठे, बहादुर सिंह, तिलक शाक्या, राधेश्याम चौरसिया सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने भगवान श्री गणेश परिक्रमा शोभायात्रा में भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रशासनिक उदासीनता: दबंगों ने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा, दलित परिवार खरीफ की बोबनी के लिए मोहताज     |     धरसींवा विधानसभा के सभी मंडलों में विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन     |     उदयपुरा में किसानों का फूटा गुस्सा, मूंग खरीदी और समर्थन मूल्य की मांग को लेकर निकाली ट्रैक्टर रैली     |     आभाविप स्थापना दिवस पर होंगे सप्ताह भर कार्यक्रम     |     किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811