Let’s travel together.

विधायक नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश तय सीमा में हो जनता के काम

0 213

 

अधिकारी कर्मचारी कार्यप्रणाली में कर ले सुधार 

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

बरेली- उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल ने तहसील प्रांगण स्थित तहसील कार्यालय में उदयपुरा एवं बाड़ी ब्लॉक के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अधिकारी और कर्मचारी से परिचय प्राप्त किया सर्वप्रथम एसडीएम संतोष मुद्गल के साथ सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने विधायक का पुष्माला पहनाकर स्वागत किया | समीक्षा बैठक में विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी यह बात जान ले की अगर मैं इस कुर्सी पर बैठा हूं तो उदयपुरा विधानसभा का प्रत्येक मतदाता इस कुर्सी पर बैठा है ।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर पूर्ण रूप से क्रियान्वयन हो और पात्र हितग्राहियों को उन सभी योजनाओं का लाभ मिले सभी अधिकारी कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं जनता के पेंडिंग पड़े कार्य तेज समय सीमा में तीव्र गति से हो और पारदर्शिता का विषेश ध्यान दें समीक्षा बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में भी विधायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए हर पंचायत स्तर पर निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य और दिव्य स्वागत हो इस यात्रा को लेकर प्रशासन पूरे अलर्ट मोड पर रहे समीक्षा बैठक में एसडीएम संतोष मुद्गल, उदयपुरा जनपद सीईओ, बाड़ी जनपद सीईओ, बरेली नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, सीबीएमओ हेमंत यादव के साथ सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यात्री बस डिवाइडर से टकराई, कई यात्री घायल     |     10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811