Let’s travel together.

रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता- करनल सुदिप्ता घोष

0 200

 

-एनसीसी दिवस पर कैडेट्स द्वारा 62 यूनिट रक्त दान किया

– जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में जमा करवाया गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में एनसीसी दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 35 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी शिवपुरी के तत्वाधान में इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रारंभ में बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सुदिप्ता घोष ने एनसीसी कैडेट्स को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया तथा रक्तदान क्यों करना चाहिए के बारे में आवश्यक जानकारियां प्रदान की। रक्तदान शिविर के प्रारंभ में बटालियन के कमान अधिकारी द्वारा स्वयं रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी और शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी के एनसीसी कैडेट्स द्वारा 62 यूनिट रक्त एकत्रित कर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में जमा करवाया गया। शिविर में एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ बटालियन के स्टाफ द्वारा भी रक्तदान किया गया। शिविर में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की अल्फा कंपनी के एनसीसी अधिकारी कैप्टन गजेंद्र कुमार सक्सेना , बटालियन के सूबेदार मेजर जयराम जाट , सूबेदार बलबीर सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिंह, सूबेदार विनोद, हवलदार राजेंद्र, हवलदार पवन के साथ-साथ स्थानीय शिवपुरी की एनसीसी इकाई के लगभग एक सैकड़ा एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। शिविर के अंत में एनसीसी कैडेट्स तथा बटालियन के स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता के लिए भी संदेश दिया गया शिविर में जिला चिकित्सालय शिवपुरी की ब्लड बैंक टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव मार्ग पर ओवरब्रिज मे पडे गड्ढे निकले सरिया,जिम्मेदार बेखबर      |     गाजियाबाद गर्ल्स सुसाइड केस भावी समाज की डरावनी झलक है..अजय बोकिल     |     खेल मैदान बना जोश-जुनून का केंद्र: क्रिकेट मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच     |     विद्यार्थी जीवन एक कच्ची मिट्टी की तरह- विधायक अनुज शर्मा     |     महात्मा गांधीजी अमर रहेंगे मनरेगा से रोजगार की गारंटी लेकर रहेंगे     |     गांवों का मजबूत विकास ही क्षेत्र की प्रगति की असली पहचान है – डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     प्रख्यात कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की भागवत कथा में उमड़ी हजारों श्रोताओं की भीड़, छोटा पड़ा पंडाल     |     सतलापुर धर्मांतरण मामला: NHRC का सख़्त रुख, FIR और गहन जांच के आदेश     |     करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर में भंडारा का आयोजन     |     तेज रफ्तार कार ने  मचाई अफरा-तफरी, तीन कुलटियां खाकर हुई सीधी तीन लोग बाल-बाल बचे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811