Let’s travel together.

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर चौधरी के पक्ष में नगर में किया जा रहा व्यापक जनसंपर्क, प्रचार प्रसार ने पकड़ा जोर

0 211

 

मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर भाजपा नेता एवं महिला कार्यकर्ता मांग रहे वोट, मिल रहा जन समर्थन

सी एल गौर रायसेन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते सांची विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के प्रचार प्रसार ने अब तेज गति पकड़ ली है, प्रतिदिन नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और जिम्मेदार कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर उनसे वोट मांग रहे हैं इस दौरान उन्हें अच्छा समर्थन लोगों का मिल रहा है।

अभी तक नगर में वार्ड क्रमांक 1 2 3 4 और 5 6 नंबर वार्ड में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई है इसी क्रम में सोमवार को नगर के वार्ड क्रमांक 8 के मतदाताओं के घर-घर जाकर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील करते हुए वोट मांगे।

इस दौरान नगर जनसंपर्क अभियान में जनसंपर्क करने वाले भाजपा नेताओं में नगर चुनाव प्रभारी धीरेंद्र सिंह कुशवाह, जमना सेन, कन्हैया लाल सूरमा, बृजेश चतुर्वेदी, बबलू ठाकुर, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, बंटी महेश्वरी, राजेश पंथी, आदित्य शर्मा, कैलाश ठाकुर, बृज बिहारी मिश्रा, मोहन चक्रवर्ती, भूपेंद्र कांकेर, अखिलेश सोनी, अंशुल शर्मा,भुवनेश्वर कुशवाहा सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर चौधरी के पक्ष में सगन घर-घर जनसंपर्क करते हुए आम जन से वोट मांगे एवं आगामी 17 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान अधिक से अधिक लोगों से वोट डालने की अपील की।

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा भी घर-घर जाकर किया जा रहा जनसंपर्क,,

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते आगामी 17 नवंबर को होने वाले मतदान को देखते हुए सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के पक्ष में इस समय जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ता चुनाव प्रचार प्रसार के लिए पूरी कमर कसकर घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा की महिला नेत्री और भाजपा महिला कार्यकर्ता भी नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर लोगों के घर-घर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर चौधरी के लिए वोट मांग रही है इस दौरान नगर में आम जनता के लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है इस समय शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग तोलिया बनाकर नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंचकर तेज गति के साथ जनसंख्या जा रहा है। महिला कार्यकर्ताओं में नमिता लोधी, हेमलता रघुवंशी, सिया बाई, पूनम धाकड़, तुलसा बाई, देवकी, ताराबाई, रामप्यारी, गीता बाई, सुमन, राम सखी, सुंदर बाई, शशि शर्मा, नरवदी बाई, हल्की बाई आदि महिला कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों से जिन संपर्क किया गया और डॉक्टर चौधरी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील नगर के मतदाताओं से की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811