Let’s travel together.

प्रधानमंत्री का डोंगरगढ़ दौरा,देश भर में आक्रोशित जैन समाज को लुभाने की असफल कोशिश

0 110

 

सुरेंद्र जैन

इंदौर / देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज डूंगर गढ़ (छत्तीसगढ़ ) पहुंच कर परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी के दर्शन करना सियासी लाभ हासिल किए जाने की असफल कोशिश है । संत के दर्शन हेतु देश भर के राजनेता समय समय पर पहुंचते है और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, किंतु मोदी जी का यह कार्यक्रम देश भर में जैन तीर्थो पर कब्जे और गिरनार विवाद से आक्रोशित जैन समाज को लुभाने मात्र के लिए किया गया ।

उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मनीष अजमेरा, संजय बाकलीवाल , आनंद कासलीवाल ने कहा की आज जब की पांच राज्यों में चुनाव हे और जैन समाज निर्णायक भूमिका में हे ऐसे में मोदी जी को जैन समाज की याद आई ।आचार्य श्री के दर्शन को दर्शा कर अपने आपको जैन समाज का शुभिंतक बताने वाले मोदी से देश का जैन समाज सवालों के जवाब चाहता हे । मोदी जी के मुख्यमंत्रित्व काल में जैन तीर्थ गिरनार पर कब्जा हुआ था उसके बाद से आज तक मोदी जी प्रधानमंत्री बनने तक चुप क्यों हे…? गिरनार में कब्जा करने वालो को मोदी जी और भाजपा का संरक्षण क्यों हे ? जैन मुनि पर हमला करने वाले को भाजपा ने सांसद क्यों बनाया ? भाजपा के पूर्व सांसद महेश गिरी द्वारा 28 नवंबर को दिए उन्मादी बयान और जैन संतो को मारने की धमकी जेसे बयानों पर मोदी सरकार और गुजरात की भाजपा सरकार ने अब तक कार्यवाही क्यों नही की ? महेश गिरी को भाजपा से बर्खास्त क्यों नही किया गया ?
शिखरजी को पर्यटक स्थल बनाने का षड्यंत्र क्यों रचा गया ? देश भर में मोदी सरकार के कार्यकाल में जैन तीर्थो पर कब्जे के प्रयास क्यों हुए ?
मोदी सरकार के पहले याने की 2014 से पहले जितना मांस निर्यात होता था आज मोदी सरकार के आने के बाद देश मांस निर्यात में दुनिया में अव्वल होते हुए पांचवे स्थान पर आ गया ।

नेताओं ने कहा की आचार्य श्री के दर्शन कर आक्रोशित जैन समाज को लुभाने , गुमराह करने की मोदी जी की यह कोशिश इस बार असफल साबित होगी । जैन समाज उक्त मुद्दो पर न्याय चाहता हे जिसे मोदी सरकार देने में असफल सिद्ध हुई हे ।

पूरे देश में जैन समाज अपने अधिकारों , तीर्थो और संतो की रक्षा को ले कर जाग गया हे , भाजपा की विध्वंस कारी नीति को पहचान गया हे । संतो की वाणी का अनुसरण करने वाला समग्र जैन समाज पांचों राज्यों के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगा ।

सर्व श्री संजय जैन,राजेश जैन दद्दू , सुनील गोधा , कैलाश अजमेरा मामा , महावीर जैन ने भी मोदी जी की महज नौटंकी बताया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811