Let’s travel together.

दीवानगंज मुख्यसड़क पर अतिक्रमण से नागरिक परेशान,आये दिन लगता हे जाम

0 171

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज के रहवासी इन दिनों मुख्य सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण से काफी परेशान हे। आये दिन इस रोड पर जाम लगना आम बात हो गई हे।

इस रोड पर कुछ वर्ष पूर्व नायब तहसीलदार पंथी द्वारा अतिक्रमण लाया गया था तहसीलदार द्वारा कई लोगों से जुर्माना भी वसूला गया मगर जब से जुर्माना वसूला गया तब से आज तक कोई भी अतिक्रमण हटाने अधिकारी नहीं आए। जब कोई एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड आती है तो दीवानगंज रोड में निकलने में ही उसको आधा घंटा लग जाता है जिससे मरीज और डिलीवरी वालों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी समस्या आती है दीवानगंज के आसपास 30 गांव लगते हैं जब इन 30 गांव में गर्मी के समय में आग लगती है तो फायर ब्रिगेड पहुंचने में ही काफी समय दीवानगंज के रोड पर ही लग जाता है फायर ब्रिगेड को निकलने में मैं भी काफी समस्या आ रही हे ।


ग्राम सभा में प्रस्ताव पास कर अतिक्रमण हटाने का आवेदन नायब तहसीलदार को दिया जाएगा
दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक

इस रोड पर रोजाना कहीं ना कहीं जाम की स्थिति बन रही है बाहर से जो ग्रामीण दीवानगंज आते हैं उनको निकलने में काफी समय लगता है जिस कारण आम पब्लिक रोज परेशान हो रही है दीवानगंज में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है अस्पताल आने वाले वाहनों को निकलने में काफी समस्या लगता है
मूलचंद विश्वकर्मा स्थानीय निवासी

कुछ महीने पहले सांची नायब तहसीलदार नियति साहू द्वारा पटवारी से सर्वे कराया था जिन लोगों के मकान रोड पर बने थे उनकी चौड़ाई और लंबाई पटवारी द्वारा लिखित में लेकर गए थे इसके बावजूद भी आज तक आगे की कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस रोड पर रोज जाम की स्थिति बन रही है रोड को शीघ्र से शीघ्र चौड़ा किया जाए
मुकेश साहू दीवानगंज निवासी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811