Let’s travel together.
nagar parisad bareli

गौ-सेवा सबका धर्म- श्री रामतीर्थ दास महाराज

0 526

– सिद्ध स्थान श्री पवाधाम पर गौ-सेवार्थ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का चल रहा है आयोजन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी के प्रसिद्ध सिद्ध स्थान श्री पवाधाम पर गौ-सेवार्थ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा का आयोजन 23 से 30 मार्च तक चल रहा है। गौ-सेवार्थ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दौरान शनिवार को कथा व्यास श्री रामतीर्थ दास जी महाराज ने देश में गौ सेवा को बढ़ावा देने का संदेश दिया ।
कथा के दौरान कथा व्यास श्री रामतीर्थ दास जी महाराज ने कहा कि देश में एक हिंदू एक गाय यदि सरकार लागू कर दे तो गौ माता दुर्दशा से बच सकती है। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा सबका धर्म है। श्रीपवा धाम पर चल रही संगीत में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में श्री रामतीर्थ दास जी महाराज ने सूर्यवंश की कथा भ्रमण कराते हुए बताया कि सूर्यवंश में एक राजा अमरीश हुए जिन्होंने चक्रवर्ती सम्राट होते हुए भी भगवान की आराधना की और सेवा का व्रत भी रखा था। एक बार अमरीश जी भगवान के भोजन के लिए एक चक्की से आटा पीस रहे थे और पसीने में भीग रहे थे। तभी पीछे से ठंडी हवा आई। अमरीश जी ने पीछे मुड़कर देखा तो भगवान द्वारकाधीश स्वयं अपने दुपट्टे से सेवा कर रहे थे। अमरीश जी ने जोड़कर कहा हे प्रभु मुझे अपराध लगेगा। भगवान ने कहा जब तुम चक्रवर्ती सम्राट होते हुए भी 24 घंटे मेरी सेवा में लगे रहते हो तो मेरा भी कुछ कर्तव्य है। अमरीश जी ने क्षमा याचना मांगी। इसके अलावा नंद महोत्सव की कथा सुनाते हुए महाराज श्री ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का अवतार पृथ्वी लोक में गौमाता और ब्राह्मण की रक्षा के लिए हुआ है। कंस ने अपनी बहन देवकी का विवाह वासुदेव से किया और अपनी बहन की विदाई के समय आकाशवाणी हुई कि देवकी का अष्टम पुत्र आपकी मृत्यु का कारण होगा तो उसने बहन और बहनोई को जेल में डाल दिया। भगवान ने जेल में जन्म लेकर संसार को कंस के आतंक से मुक्त किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811