सीहोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय 28 अक्टूबर को जमा करेंगे नामांकन, रैली के रूप में पहुंचेंगे निर्वाचन कार्यालय
अनुराग शर्मा
सीहोर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, सीहोर विधानसभा में लंबे समय से जनता की सेवा और क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास कार्य करने वाले भाजपा के प्रत्याशी विधायक सुदेश राय आगामी 28 अक्टूबर को विशाल रैली के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचेंगे। नामांकन जमा करने के दौरान लीसा टाकीज मैदान पर राष्ट्रीय स्तर के भाजना नेताओं के द्वारा संबोधित किया जाएगा।
रविवार को शहर के लीसा टाकीज स्थित सीहोर विधानसभा कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी विधायक सुदेश राय ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता मेहनत के बल पर आगे बढ़ता है। भाजपा ने सदैव अपने कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिया है, जिसके चलते भाजपा आज विश्व की नंबर वन पार्टी है। हर कार्यकर्ता को इस बात पर गर्व होना चाहिए। आगामी दिनों में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। केन्द्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने सभी वर्ग के कल्याण की योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं के बल पर हम जनता के मध्य भाजपा के लिए मतदान करने की अपील कर सकते है।
बिना किसी भेदभाव के समाज के सभ वर्गों का विकास
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी विधायक सुदेश राय ने पिछले दस सालों में क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया है और आगे भी इन कल्याणकारी नीतियों का लाभ मिलता रहेगा।
शहर में निकाली जाएगी भव्य नामांकन रैली
आगामी 28 को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लगातार दस सालों से क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुदेश राय के नामांकन जमा करने के अवसर पर भव्य रैली दोपहर बारह बजे शहर में निकाली जाएगी। कार्यकर्ता शहर के लीसा टाकीज रोड से बड़े बाजार, नमक चौराहा, जगदीश मंदिर चौराहा, गाड़ी अड्डा, कोतवाली चौराहा होते हुए लीसा टाकीज ग्राउंड पहुंचेंगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे।