Let’s travel together.

भारकच्छ थाना क्षेत्र में दिगवाड़ चैक पॉइन्ट पर जप्त की गई दस लाख रू की नगद राशि

0 93

बाड़ी रायसेन। मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे एवं पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकास कुमार शाहवाल के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये सम्पूर्ण जिले में गठित एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में भारकच्छ थाना क्षेत्रान्तर्गत दिग्वाड़ एसएसटी चेक प्वाइंट पर वाहनों की जांच के दौरान एसएसटी टीम द्वारा फूलसिंह परमार एवं अनिल धाकड़ निवासी राघोगढ़ जिला गुना से दस लाख रू की नगद राशि जप्त की गई। जिसका जप्तीनामा व अन्य कार्यवाही मौके पर की गई


उल्लेखनीय है कि रायसेन जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराते हुए विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे द्वारा सम्पूर्ण जिले में एसएसटी की 20 टीमें तथा एफएसटी की 21 टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे,एस डी ओ पी बाड़ी श्रीमती अदिती बी सक्सेना,नायाब तहसीलदार बाड़ी श्री शिब्बू कसोरिया एवं थाना प्रभारी भारकच्छ श्री विनोद परमार अपनी टीम के साथ मौजूद थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |     भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811