Let’s travel together.

बीजेपी के संभावित उम्मीदवार ज्योतिरादित्य को घेरने कांग्रेस ने बदली रणनीति, केपी को उतारा मैदान में

0 121

– शिवपुरी सीट से पूर्व मंत्री केपी सिंह को टिकट देकर कांग्रेस ने सबको चौंकाया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कांग्रेस ने रविवार को अपने 144 सीटों पर जो प्रत्याशी घोषित किए हैं उनमें सबसे चौकाने वाला नाम केपी सिंह का है। केपी सिंह को कांग्रेस ने पिछोर सीट की बजाए इस बार सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट मानी जाने वाली शिवपुरी विधानसभा सीट से मौका दिया है। रविवार को जो सूची आई उसमें कांग्रेस के छह बार से विधायक केपी सिंह को शिवपुरी से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने पिछोर विधायक और पूर्व मंत्री केपी सिंह को टिकट देकर सबको चौंका दिया है। राजनीतिक जानकारों ने बताया है कि पिछोर विधानसभा सीट से पिछले छह बार से विधायक केपी सिंह की मुश्किलें इस बार भाजपा ने बढ़ा दी थी क्योंकि भाजपा ने एक विशेष रणनीति के तहत आचार संहिता लगने से कई दिनों पहले ही इस सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी थी। भाजपा ने प्रीतम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी।

*कांग्रेस ने अचानक अपना प्लान बदला है-*

शिवपुरी विधानसभा सीट पर प्रदेश की खेल मंत्री और भाजपा नेता यशोधरा राजे सिंधिया ने इस बार अपने स्वास्थ्य कारणों को लेकर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इस सीट से बीजेपी की टिकट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के मैदान में उतरने की चर्चा है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केपी सिंह को शिवपुरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करके केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने की रणनीति बना ली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने अचानक अपना प्लान बदला है।

ज्योतिरादित्य के खिलाफ चाहिए मजबूत उम्मीदवार-

राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि दूसरे कांग्रेसियों के मुकाबले ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ केपी सिंह मजबूत कैंडिडेट रहेंगे। क्योंकि केपी सिंह पिछोर विधानसभा सीट से आते हैं उसका काफी इलाका शिवपुरी विधानसभा सीट से सटा हुआ है। साथ ही केपी सिंह पूर्व में यहां से कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे हैं और इस इलाके में कई सालों से सक्रिय हैं इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पिछोर विधानसभा सीट से लगातार छह बार से जीतते हुए आ रहे कांग्रेस विधायक केपी सिंह को इस सीट से टिकट न देकर जिस तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने की रणनीति कांग्रेस ने बनाई है उससे ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811