– स्कूल परिसर में की गई साफ-सफाई की गई
– स्वच्छता को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी में विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल में बच्चों सहित शिक्षकगण व अन्य सामाजिक लोगों ने यहां पर स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। इस अभियान के तहत स्कूल परिसर में साफ-सफाई की गई और स्वच्छता क्यों जरूरी है इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। स्कूल परिसर में चलाए गए स्वच्छता अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत गुप्ता, प्राचार्या पुनीता ज्योति, शिक्षक मनोहर सिंह कुशवाह, प्रधान अध्यापक जगदीश मीणा, शिक्षिका सुश्री नेहा सैनी, कला शिक्षक सत्यम शर्मा, विद्यालय की नर्स एवं विद्यार्थियों ने स्वच्छता कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रंजीत गुप्ता ने कहा कि आज भारत देश में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छता की दिशा में शीर्ष पर है। हमें भी अपने आसपास, अपने गली मोहल्ले, शहर और समाज में स्वच्छता की मिसाल कायम करनी होगी।
उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ हम तभी रह सकेंगे जब हमारे आसपास का वातावरण साफ हो। इसके लिए हमें सदैव प्रयत्नशील व साफ सफाई के प्रति सजग रहना चाहिए। श्री गुप्ता ने केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के पीएम श्री योजना में चयनित होने पर खुशी जाहिर की और कहा कि इस योजना से विद्यालय में संसाधन बढ़ेंगे और विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नई नई तकनीकियों का लाभ मिलेगा। स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की नवागत। प्राचार्या श्रीमती पुनीता ज्योति ने मुख्य अतिथि का स्वागत व अभिनंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।