Let’s travel together.

देवरी में हाई-वे पर बनाए गए एसएसटी चेक प्वाइंट पर जप्त की गई एक लाख 39 हजार 500 रुपए की नगदी

0 251

रायसेन।विधानसभा निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत रायसेन जिले के देवरी में हाईवे पर बनाए गए एसएसटी चेक प्वाइंट पर वाहनों की जांच के दौरान एफएसटी टीम द्वारा भोपाल निवासी मोहम्मद फैजान के पास से एक लाख 39 हजार 500 रू नगद जप्त किए गए। मोहम्मद फैजान द्वारा उक्त नगदी के संबंध में संतोषजनक जानकारी तथा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई करते हुए एक लाख 39 हजार 500 रू की नगदी थाना देवरी की सुपुर्दगी में देते हुए वैधानिक कार्यवाही गई।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 की घोषणा के साथ ही रायसेन सहित सम्पूर्ण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। रायसेन जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराते हुए विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा सम्पूर्ण जिले में एसएसटी की 20 टीमें तथा एफएसटी की 21 टीमें गठित की गई हैं, जिनके द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811