आग से DVR कैमरे, कंप्यूटर सिस्टम, एसी, पंखे समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल कर खाक
-बैंक में सुरक्षा गार्ड नही हे।इससे पहले भी 5 बार इस ब्रांच में इस तरह की घटनाएं हो चुकी
रायसेन। गुजरी देर रात ओद्योगिक शहर मण्डीदीप की सिमरई पंजाब नेशनल बैंक शाखा में अज्ञात लुटेरों ने आगजनी की।दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

देर रात बैंक में अज्ञात बदमाश लूट के इरादे से घुसे थे। लेकिन बदमाश स्ट्रॉन्ग रूम नही तोड़ पाए। जांच मे पता चला हे कि सीसीटीवी में पहचान छुपाने के लिए बदमाशो ने बैंक में आग लगाई। आग से DVR कैमरे, कंप्यूटर सिस्टम, एसी, पंखे समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल कर खाक हो गये।

आश्चर्य की बात हे कि बैंक में सुरक्षा गार्ड नही हे।इससे पहले भी 5 बार इस ब्रांच में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हे। इसके बाद भी
बैंक प्रबंधन सजग नही हुआ।इस पूरी घटना में बेक प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई हे।मंडीदीप पुलिस मामले की जांच में कर रही हे।