Let’s travel together.
nagar parisad bareli

विक्रमोत्सव का शुभारम्भ करेंगे प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल,25 मार्च को कालिदास अकादमी परिसर में आयोजन

0 477

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

भारत उत्कर्ष और नवजागरण पर एकाग्र समागम विक्रमोत्सव का शुभारम्भ प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में 25 मार्च को शाम 7 बजे कालिदास अकादमी परिसर स्थित पं.सूर्यनारायण व्यास कला संकुल में होगा। शुभारम्भ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक तिवारीपारस जैन, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.अखिलेश कुमार पाण्डेय एवं महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.विजय कुमार उपस्थित रहेंगे। इसी अवसर पर विक्रमादित्य पर केन्द्रित शोध ग्रंथों का अतिथियों के द्वारा लोकार्पण किया जायेगा। इस आशय की जानकारी महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्री श्रीराम तिवारी ने दी।

विक्रम नाट्य समारोह 25 से 31 मार्च तक आयोजित किया जायेगा

विक्रम नाट्य समारोह का सात दिवसीय कार्यक्रम पं.सूर्यनारायण व्यास कला संकुल कालिदास अकादमी में प्रतिदिन शाम 7 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम अनुसार आज शुक्रवार 25 मार्च को विक्रमार्क कथा का आयोजन होगा। इस कथा के निर्देशक डॉ.पृथ्वीराज कवट्टर उड़ुपी होंगे। शनिवार 26 मार्च को गिरीश मोहंता भोपाल के निर्देशन में सिंहासन बत्तीसी का कार्यक्रम आयोजित होगा। रविवार 27 मार्च को अहमदाबाद गुजरात के पी सी चारी के निर्देशन में अबोला रानी नो-वेश का कार्यक्रम आयोजित होगा। सोमवार 28 मार्च को पश्चिम बंगाल कोलकाता के पियाल भट्टाचार्य के निर्देशन में पद्यांक गाथा का आयोजन होगा। मंगलवार 29 मार्च को महाराष्ट्र पुणे की सुश्री आस्था गोडबोले के निर्देशन में महान राजा विक्रमादित्य का नाट्य समारोह आयोजित होगा। बुधवार 30 मार्च को नईदिल्ली की सुश्री फौजिया दास्तानगो के निर्देशन में वीर वर विक्रम तथा गुरूवार 31 मार्च को मणिपुर के नन्दकुमार मोरांगथेम के निर्देशन में महाराजा विक्रमादित्य का नाट्य समारोह आयोजित होगा।

3 दिवसीय महानाट्य का आयोजन होगा

विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति के निदेशक संजीव मालवीय के निर्देशन में आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में तीन दिवसीय यथा 28, 29, 30 मार्च को प्रतिदिन रात्रि 8.30 बजे से विक्रमादित्य महानाट्य का आयोजन किया जायेगा।

अ.भा.कवि सम्मेलन 31 मार्च को होगा

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 31 मार्च को रात्रि 9 बजे से शहीद पार्क पर आयोजित होगा। कवि सम्मेलन में लखनऊ के देवव्रत वाजपेयी, कविता तिवारी, नईदिल्ली के अनिल अग्रवंशी, गाजीपुर की सुश्री रश्मि शाक्य, भीलवाड़ा के दीपक पारिख, उत्तर प्रदेश इटावा के गौरव चौहान, उज्जैन के अशोक भाटी अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे। कवि सम्मेलन के सूत्रधार उज्जैन के दिनेश दिग्गज रहेंगे। इसी तरह एक अप्रैल को रात्रि 9 बजे शहीद पार्क पर मुंतशिरनामा में मुम्बई के प्रख्यात गीतकार मनोज मुंतशिर अपने गीत की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह शनिवार 2 अप्रैल को प्रात: 5.30 बजे शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पर सूर्योपासना का कार्यक्रम होगा। इसी दिन शाम 7 बजे दत्‍त अखाड़ा पर मुम्बई के प्रख्यात गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगे।

चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव आज 25 मार्च को प्रात: 10.30 बजे विक्रमोत्सव-2022 के अवसर पर महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ बिडला भवन में विक्रमादित्य एवं उनके काल से जुड़ी विविध प्रदर्शनियों का शुभारंभ करेंगे। बिडला भवन में आयोजित प्रदर्शनी में ऋषि वैज्ञानिकों पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी के साथ सम्राट विक्रमादित्य के जीवनकाल से जुड़ी घटनाओं पर आकर्षक चित्र प्रदर्शनी होगी। सम्राट विक्रमादित्य के नौ रत्न पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी, विक्रमकालीन मुद्रा एवं मुद्रांक पर अश्विनी शोध संस्थान, महिदपुर द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के साथ ही प्राच्य विद्या पर विशाल ग्रंथों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। प्राच्य विद्या ग्रंथ की प्रदर्शनी भंडारकर ओरिएंटल इंस्ट्यूट, पुणे द्वारा किया जा रहा है। यह पहला अवसर होगा जब कलारसिकों को इन प्रदर्शनियों का रसास्वादन करने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शन 2 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 6 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

कलश यात्रा

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित कलश यात्रा आज शुक्रवार 25 मार्च को दोपहर 2 बजे जीडीसी कॉलेज से प्रारम्भ होगी।

पुस्तक का लोकार्पण होगा

शुक्रवार 25 मार्च को शाम 7 बजे विक्रम स्मृति ग्रंथ (हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी) डॉ.भगवतीलाल राजपुरोहित द्वारा प्रकाशित ‘संवत प्रवर्तक विक्रमादित्य’ तथा ‘बेताल पच्चीसी’ पुस्तक का लोकार्पण होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811