Let’s travel together.

CM शिवराजसिंह चौहान की अन्नदूत योजना बनी सरकार के लिये सिरदर्द

0 1,472

विशेष रिपोर्ट

रायसेन। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अन्न्दूत मे जो हितग्राही चयनित किये गये है वह लोग नियम अनुसार काम न करके शासन के ही नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर जिला प्रशासन ध्यान नही दे रहा है। ओवरलोड करने पर आरटीओ भी कोई कार्यवाही अभी तक सामने नहीं आई और। गाड़ी सात टन पास होने के बाद भी 15-16 टन माल गाड़ी में भरा जा रहा है दूसरा जो हितग्राही का चयन किया गया हे वही गाड़ी चलाएगा ।परंतु उसमें भी ठेकेदारी हो चुकी है।उसकी जगह आम ड्राइवर गाड़ियाँ चला रहे हे उन्हे ही राशन सोपा जा रहा हे।जिसमे हैराफरी और कम सोपा निकलना आम शिकायत हो गई हे । दूसरी और शासकीय उचित मूल्य के दुकानदारों को भी माल कम दिए जाने की खबर है ।वही देखा जाए तो जिले मे सरकारी दुकानों तक राशन पहुंचने के लिए अन्न दूत योजना मे चयनित हितग्राहियो को ट्रक खरीदने बेंको से लोंन दिलाये गये हे इसकी बैंक गारंटी सरकार ने दी हे लेकिन ग्रामीण क्षेत्रो मे अन्न दूत सेवा के तहत हितग्राहियो ने जो ट्रक खरीदे हे वह कही और चल रहे हे और ट्रेक्टर ट्राली से राशन दुकानों पर माल पहुंचाया जा रहा है।

जबकि भाड़ा जो इन ट्रको का तय किया गया है वह दिया जा रहा है।फर्जी बाड़े की बात यह भी है कि कई हितग्राहियो ने अन्न दूत योजना के ट्रक भाड़े/ठेके पर दे दिये है। इस फर्जी बाड़े मे खाध विभाग की मिली भगत से भी इंकार नही किया जा सकता। खाध विभाग के इंस्पेक्टर सिर्फ दफ्तर मे बैठकर ही इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह योजना इसलिए चलाई कि गाँव के ऐसे युवक जो ड्राइविंग जानते है और बेरोजगार है उन्हे काम मिले लेकिन अधिकारी और हितग्राही दोनो मिलकर इस योजना को पलीता लगा रहे है।

इधर प्रदेश के मनावर से भी एक मामला सामने आया हे।जहां आईसर वाहन द्वारा अनाज की हेरा फेरी व चोरी, सूचना मिलते ही तहसीलदार राजेश पहुँचें, विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की गई।

मुख्यमंत्री अन्नदुत योजना के तहत संचालित आइसर वाहन से सहा का अनाज मनावर के वेयरहाउस से ग्राम चुपिया शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जा रहा था आइसर वाहन के ड्राइवर व हम्मालों पर ग्रामीणों को अनाज चोरी का शक हुआ शक के चलते ग्रामीणों ने गाड़ी को रुकवा कर तहसीलदार को सूचना दी और ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार मोके पर पहुंचे तहसीलदार ने उक्त मुख्यमंत्री अन्नदुत योजना के तहत संचालित वाहन को जिराबाद चौकी पर खड़ा करवाया।

तहसीलदार द्वारा खाद्य अधिकारी व नान के अधिकारी को सूचना दी गयी और खाद्य अधिकारी व नान के अधिकारी मौके पर पहुंच कर की कार्रवाई। मामला 12 सितम्बर हे। मनावर के वेयरहाउस से गंधवानी विकासखंड के ग्राम चुम्पिया में सोसाइटी में जाने वाले अनाज से भरा हुआ वाहन ग्राम करोदिया में सन्देहास्पद स्थिति में खड़ा हुआ मिला उक्त वाहन से ड्राइव व अन्य लोगो के द्वारा चावल का कट्टा पीछे से उतार कर ड्रायवर के केबिन में रखा जिसे देख ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना गंधवानी तहसीलदार को दी गई जिसके बाद गंधवानी तहसीलदार राजेश भिंडे मौके पर पहुंचे और वाहन को रुकवा कर जीराबाद चौकी पर खड़ा करवाया गया जिसके बाद तहसीलदार के द्वारा खाद्य अधिकारियों को अवगत करवाया गया सूचना मिलने पर खाद्य विभाग के अधिकारी व नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे उपस्थित ग्रामीण से चर्चा की और पूरे मामले की जानकारी ली मामला सन्देहास्पद नजर आया जो आइसर वाहन वेयरहाउस से तिरपाल से पैक हो कर निकला था ग्राम करोदिया में उक्त वाहन का तिरपाल खुला हुआ मिला व उसमें से चावल का एक कट्टा ड्राइवर के केबिन पाया गया साथ ही आइसर वाहन के अंदर
बोरियों में छेद करके चावल निकाले जा रहे थे।वे खाली बारदान भी आईसर में पाए गए इस पूरे मामले में सरकारी अनाज की चोरी की नियत के चलते हेरा फेरी का मामला सामने आ रहा है जिसको लेकर जिराबाद चौकी पर पहुंचे खाद्य अधिकारी संतोष निराले वह नागरिक आपूर्ति अधिकारी तिवारी के द्वारा मौके पर मौजूद ग्रामीणो की मौजूदगी में पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई की बात कही। आपको सुनाते हैं कि पूरे मामले में इस वाहन के ड्राइवर का कहना है वीडियो में चावल के कट्टेकी हेरा फेरी की बात कबूल कर रहा है साथ उसका कहना है कि वाहन
वेयरहाउस से ग्राम चुपिया की शासकीय उचित मूल्य की दुकान के लिए निकला था अब आपको बताते हैं कि इस पूरे मामले में नागरिक आपूर्ति अधिकारी तिवारी का कहना है मनावर वेयरहाउस से निकले हुए इस वाहन के सन्देहास्पद स्थिति में मिलने के बाद कई सवाल खड़े होते हैं आखिर क्या वजह थी की ड्राइवर व अन्य लोगों के द्वारा चावल की बोरी कोइवर के केबिन में रखा गया जब वहां वेयरहाउस से निकलता है तो वह पूरा तिरपाल से पैक होकर निकलता है लेकिन क्या वजह थी कि इसकी तिरपाल खोली गई वाहन के अंदर खाली बारदान क्यों रखे गए थे साथ ही जो फटी हुई बेरिया थी उनमें से अनाज निकाला जा रहा था और खाली बारदान उन फटी हुई चावल की बोरियों पर कुछ मामला है इस पूरे मामले की छानबीन विभाग कर रहा है अब देखना यह होगा कि यह मामला जब उजागर हुआ है तो सरकारी अनाज की हेरा फेरी चलती रहेगी या फिर विभाग इसके ऊपर कोई ठोस कार्रवाई करेगा गरीबों का अनाज इस तरीके से अवैध रूप से चोरी करना कानून अपराध है अब देखना होगा कि प्रशासन इस वाहन को राजसात करता है क्या अवैध तरीके से गरीबों का अनाज चुराने पर कोई कठिन कार्रवाई करता है ताकि आगे से कोई भी इस तरीके से गरीबों का अनाज चुराने की हिम्मत न कर सके।


क्या है योजना
खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता और बिचौलिए-ठेकेदारों पर अंकुश लगाने के लिये “मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना” को मंत्रि-परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना में स्थानीय युवाओं को केन्द्र से पीडीएस शॉप तक परिवहन के लिये शासन द्वारा बैंक ऋण उपलब्ध करा कर वाहन उपलब्ध कराये है। शासन द्वारा प्रति वाहन 1.25 लाख रूपये के अनुदान के मान से 888 वाहनों पर 11 करोड़ 10 लाख रूपये अनुदान के रूप में भुगतान किये गये है।

प्रदाय केन्द्रों से राशन परिवहन कर उचित मूल्य दुकान तक पहुँचाने के लिये स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिये 7.5 मीट्रिक टन क्षमता के अधिकतम 25 लाख रूपये कीमत का वाहन दिलवाया गया। कीमत के 10 प्रतिशत डाउन पेमेंट के लिये 1.25 लाख रूपये राज्य शासन द्वारा और 1.25 लाख रूपये हितग्राही द्वारा भुगतान किये गये।


इस योजना मे हितग्राही को 3 हजार क्विंटल सामग्री का प्रतिमाह 4 हजार किलोमीटर के मान से प्रति वाहन परिवहन देना पड़ रहा है।
योजना का यह नियम भी तय किया गया कि हितग्राही संबंधित सेक्टर की जनपद पंचायत का मूल निवासी हो, उसकी उम्र 18 से 45 वर्ष हो और आठवीं कक्षा उत्तीर्ण हो। हितग्राही की अधिकतम वार्षिक आय 12 लाख रूपये, हेवी मोटर व्हीकल चलाने का स्थाई लायसेंस, बैंक से डिफाल्टर न हो। सेवानिवृत्त सैनिक भी पात्र होंगे, परंतु शासकीय सेवक और पेंशनर पात्र नहीं होंगे। हितग्राही अन्य स्व-रोजगार योजना से लाभान्वित न हो एवं आपराधिक प्रवृत्ति एवं पृष्ठभूमि के हितग्राही इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।लेकिन कई हितग्राही लायसेंस होने के बावजूद वाहन चला ही नही पाते। साथ ही इनके पुलिस वेरिफिकेशन भी नही कराये गये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811