Let’s travel together.

कोतवाली पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान धारदार हथियार व कार के साथ किया एक आरोपी गिरफ्तार

0 99

 

विदिशा।थाना कोतवाली पुलिस विदिशा द्वारा रात्रि कस्बा गस्त के दौरान धारदार हथियार व कार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया हे। पुलिस ने अपराध क्रमांक 551/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी ईशान दुबे पिता सुनील दुबे उम्र 27 साल निवासी नीमताल विदिशा को गिरफ्तार किया हे। आरोपी के पास से एक अवैध धारदार तलवारनुमा हथियार एवं एक आइ 10 कार कुल कीमती 5,00,300/- रुपए जप्त की हे।

विदिशा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा रात्रि कस्बा गस्त में सघन भ्रमण करने के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली विदिशा पुलिस को रात्रि कस्बा गस्त के दौरान कार में तलवारनुमा धारदार अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है
घटना के अनुसार 13-14 सितम्बर की दरमियानी रात को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सघन गश्त के दौरान रामलीला मैदान में एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया जिसकी कार की तलाशी लेने पर धारदार तलवारनुमा हथियार मिला जो आरोपी को विधिवत धारा अंतर्गत 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया एवं माननीय न्यायालय पेश किया गया I
विशेष भूमिका – थाना प्रभारी कोतवाली आशुतोष सिंह, प्रधान आरक्षक राजू कुमार, आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा, आरक्षक गौरव तिवारी, आरक्षक दीपक कुर्मी |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811