Let’s travel together.
nagar parisad bareli

आज है शीतला सप्तमी, इस विधि से करें शीतला माता की पूजा व नोट कर लें व्रत नियम

0 367

हिंदू धर्म में केवल शीतला सप्तमी या शीतला अष्टमी के दिन ही बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। इस दिन महिलाएं शीतला माता की विधि-विधान से पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतला माता की कृपा से धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है व बीमारियों से मुक्ति मिलती है। इस दिन घर में ताजा भोजन नहीं बनाया जाता है।

शीतला सप्तमी कब है?

शीतला सप्तमी 24 मार्च 2022, गुरुवार को है। शीतला सप्तमी का पूजन मुहूर्त 06 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 12 घंटे 14 मिनट की है।

शीतला सप्तमी 2022 शुभ मुहूर्त-

सप्तमी तिथि प्रारम्भ – मार्च 24, 2022 को 02:16 सुबहबजे
सप्तमी तिथि समाप्त – मार्च 25, 2022 को 12:09 सुबह बजे।

शीतला सप्तमी के दिन क्या करना चाहिए-

शीतला सप्तमी के दिन घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इनमें हलवा, पूरी, दही बड़ा, पकौड़ी, पुए रबड़ी आदि बनाया जाता है। अगले दिन सुबह महिलाएं इन चीजों का भोग शीतला माता को लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस दिन शीतला माता समेत घर के सदस्य भी बासी भोजन ग्रहण करते हैं। इसी वजह से इसे बासौड़ा पर्व भी कहा जाता है।  मान्यता है कि इस दिन के बाद से बासी खाना खाना उचित नहीं होता है

यह सर्दियों का मौसम खत्म होने का संकेत होता है और इसे इस मौसम का अंतिम दिन माना जाता है। इस पूजा को करने से शीतला माता प्रसन्न होती हैं और उनके आर्शीवाद से दाहज्वर, पीतज्वर, विस्फोटक, दुर्गंधयुक्त फोड़े, शीतला की फुंसियां, शीतला जनित दोष और नेत्रों के समस्त रोग दूर हो जाते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान-

शीतला अष्टमी के दिन गर्म चीजें नहीं खाई जाती है। इसके साथ ही घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। एक दिन पहले ही रात में ही सारा भोजन हलवा, गुलगुले, रेवड़ी आदि तैयार करके रख लेना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन गर्म पानी से नहाने की भी मनाही है। शीतला अष्टमी के दिन शीतल जल से ही नहाने की परंपरा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811