Let’s travel together.

भाजपा कार्यकर्ताओं के जमीन पर उतरने से आज कांग्रेसी मुह लटकाये घुम रहे है-जेपीएस राठौर सहकारिता मंत्री यूपी

0 110

सीहोर जिला चुनाव प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न

अनुराग शर्मा सीहोर

विधानसभा चुनाव को लेकर मप्र भाजपा द्वारा गठित की गई सीहोर जिला चुनाव प्रबंध समिति की बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय सीहोर में सम्पन्न हुई। बैठक का जेपीएस राठौर सहकारिता मंत्री यूपी सरकार ने संबोधित किया। जिला चुनाव प्रबंध समिति बैठक का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी मंत्री श्री जीपीएस राठौर,भाजपा के संभाग प्रभारी श्री कांतदेवसिंह जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय,जिला प्रभारी श्री बहादुरसिंह मुकाती ने संभाग प्रभारी कांत देव सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की बैठक के प्रारम्भ में प्रवासी संभाग प्रभारी श्री जेपीएस राठौर सहकारिता मंत्री यूपी सरकार ने सभी अपेक्षित जिला चुनाव प्रबंध समिति के सदस्यो से चर्चा कर परिचय लिया एवं सौंपे गये दायित्वों के तहत क्या जिम्मेदारी मिली है,उसके तहत कैसे कार्य करना है आदि को लेकर विस्तार से जानकारी का आदान प्रदान किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री जेपीएस राठौर ने कहा की कर्नाटक के परिणाम आने के बाद मप्र में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं,नेताओ के चेहरों पर थोड़ी खुशी आ गई थी,लेकिन जब उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय देखा क्योकि हमारा कार्यकर्ता चुनाव को लेकर जमीन पर उतर गया ये देख आज कांग्रेसियों के चेहरे लटकाये घूम रहे है। यहा का संगठन जमीनी स्तर पर चुस्त ओर सक्रिय है। मप्र सरकार ने बहुत विकास के कार्य किये है। किये विकास के दम पर एवं जनता के आशीर्वाद से हम फिर मप्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी,सीहोर जिले की भी हम चारो सीट पहले से अधिक वोटो से जीतेंगे ये हमारा लक्ष्य है। जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौपी है,वो उस पर खरा उतरे सभी की यही अपेक्षा है। श्री राठौर ने कहा की आज मोदी जी ने देश मे ही नही पूरे विश्व मे भारत का मान बढ़ाया है।

इसके पूर्व बैठक को कांतदेवसिंह जी, बहादुरसिंह मुकाती,रवि मालवीय,ललित नागोरी,सीताराम यादव,दिनेश भार्गव आदि ने संबोधित कर जन आशीर्वाद यात्रा के आगमन,चुनाव प्रबंध व्यवस्था आदि को लेकर विस्तार से चर्चा की जानकारी दी। यूपी के सहकारिता मंत्री श्री जेपीएस राठौर के आगमन पर अजीतसिंह,नरेश मेवाडा,भूपेन्द्र सिंह सिसोदिया, राजकुमार गुप्ता,धारासिंह पटेल,रवि नागले,प्रिंस राठौर,पंकज गुप्ता,उमेश शर्मा,रमाकांत समाधिया, भूपेंद्र पाटीदार,बनवीरसिंह चंद्रवंशी,जितेंद्र गोंड, राकेश सुराणा, मायाराम गौर, कल्याणसिंह ठाकुर,सुशील संचेती, राजेश राठौर, कैलाश सुरणा,राजू सिकरवार,सुनील लोवानिया,विस्तारक लक्ष्मणसिंह राणा,दिनेश भार्गव,अमरेश शर्मा
ने स्वागत किया । जिले के बाद अब जल्द ही विधानसभा स्तर की प्रबंध समितियो की भी बैठक करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष लखन यादव ने किया एवं अंत में आभार श्री धारासिंह पटेल ने व्यक्त किया । बैठक में जिला प्रबंध समिति के सभी अपेक्षित सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811