Let’s travel together.

बाबा महाकाल क़े दर्शनार्थी किसी भी भ्रांति में ना पड़े और बाबा महाकाल के निशुल्क दर्शन करें-कुमार पुरूषोतम कलेक्टर

0 135

कतिपय व्यक्तियों द्वारा यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि श्रावण मास में दर्शन का शुल्क लिया जा रहा है जो कि बिल्कुल निराधार 

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन 

                     उज्जैन क़े कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के निशुल्क दर्शन हो रहे हैं । कतिपय व्यक्तियों द्वारा यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि श्रावण मास में दर्शन का शुल्क लिया जा रहा है जो कि बिल्कुल निराधार है,उन्होंने कहा कि किसी भी दर्शनार्थी किसी भी भ्रांति में ना पड़े और बाबा महाकाल के निशुल्क दर्शन करें। कलेक्टर ने कहा है कि आज से प्रारंभ हुए श्रावण मास के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई है,उन्होंने कहा कि आज सोमवार को ही लगभग 2लाख श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। कलेक्टर ने बताया कि मंदिर प्रशासन द्वारा चलित भस्म आरती की व्यवस्था की गई है जिससे दर्शनार्थी निशुल्क भस्म आरती दर्शन का भी लाभ ले सकते है, उन्होंने बताया कि आज ही सुबह 3:00 से 5:00 के बीच लगभग 30000 लोगों ने चलित भस्मारती में बाबा महाकाल के दर्शन किए।

बाईट-कुमार पुरुषोतम कलेक्टर उज्जैन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811