Let’s travel together.

श्रीमति साधना सिंह ने किए माँ जानकी के दर्शन

0 525

-प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

– डॉ अनुराधा केपी सिंह ने की अगवानी

अशोकनगर से रंजीत गुप्ता

रंग पंचमी पर लगने वाले सुप्रसिद्ध करीला मेले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने पहुंचकर दर्शन- पूजन कर एवं प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की.करीला में लगने वाले मेले में प्रतिवर्ष लाखों लोग पहुंचते हैं लेकिन पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल के चलते यह मेला आयोजित नहीं किया गया था. इस वर्ष लगभग 35 से 40 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. इसी तारतम्य में श्रीमती साधना सिंह,हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की धर्मपत्नी संगीता शर्मा के साथ करीला धाम पहुंची जहां पर सांसद डॉक्टर के पी यादव की धर्मपत्नी डॉ अनुराधा यादव ने उनकी भव्य आगवानी की एवं साथ में मिलकर पूजन अर्चन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की.इस अवसर पर कलेक्टर सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811