Let’s travel together.

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों इसलिए 18 नव आरक्षक पुलिसकर्मी प्रतिदिन को दे रहे हैं शिक्षा

0 136

 भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल नव आरक्षकों का सराहनीय प्रयास के अन्तर्गत में सात सृजन कार्यक्रमों से सामुदायिक पुलिस योजना के माध्यम से सहयोग देकर और स्थानीय सेफ सिटी संस्थाओं की मदद से रोजगार पंजीयन और पुलिस भर्ती हेतु फॉर्म भरने पर लगभग 180 बालिकाओं ने एमपी ऑनलाइन के माध्यम से रोजगार पंजीयन करवा लिया- प्रयोजन है, अभी-अभी निकली पुलिस भर्ती में घरेलू हिंसा प्रभावित बस्तियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को संबल मिले और वे आत्म उत्थान हेतु अच्छे रोजगार अवसर प्राप्त कर पुलिस भर्ती में उनकी इच्छा अनुसार बैठ सके। पर साथ ही इस रोजगार पंजीयन से अन्य भर्ती और अन्य रोजगार अवसरों के लिए भी तैयार हो सके। पुलिस भर्ती के लिए पुलिस के 18 नव आरक्षको की पुलिसकर्मी प्रतिदिन बालिकाओं को पढ़ा रहे हैं! 6 बस्तियों में जाकर वहां के आंगनबाड़ी या स्कूल भवन के कक्ष में जाकर रोज पढा रहे हैं लगभग 125 बालिकाएं प्रतिदिन पढ़ने आ रही है।

इस अनूठे प्रयास के माध्यम से बालिकाओं का सशक्तिकरण और आत्मविश्वास बड़े और वे निडर और निश्चिंत होकर अपना भविष्य गढ़े, यही प्रयास हो रहा है जिन क्षेत्रों में यह कक्षाएं चल रही है वह हैं छोला मंदिर थाना क्षेत्र, शाहपुरा थाना क्षेत्र 12 नंबर मल्टी हबीबगंज थाना क्षेत्र, मिसरोद थाना क्षेत्र, कमला नगर थाना क्षेत्र, गौतम नगर थाना क्षेत्र और पिपलानी थाना क्षेत्र। विगत दिन इनकी तैयारी की समीक्षा की गई और उन्हें प्रोत्साहन प्रदान किया गया जो पुलिसकर्मी पढ़ाने का अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें पुरस्कृत भी किया गया है। पुलिस लाइन में उपलब्ध नव आरक्षकों के द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है।
इस अभियान में भोपाल की स्वयं सेवी संगठन- संगिनी, उदय, बचपन और आरम्भ का विशेष योगदान है, साथ ही पुलिस लाइन के सूबेदार, प्रधान आरक्षक, आरक्षक ने लगातार सामुदायिक पुलिस कार्य कर अपना योगदान दिया है। बालिकाओं को पढ़ाने में योगदान देने वाले नव आरक्षको को भी पुरस्कृत किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811